लाइव हिंदी खबर :- इंडियन इन कोरिया (IIK) संगठन के अध्यक्ष नागेंद्र के. कौशिक ने कहा कि पिछले एक दशक में भारत और कोरिया के बीच सहयोग के नए आयाम खुले हैं। उन्होंने बताया कि दोनों देशों ने ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक, स्टील, शिपबिल्डिंग, आईडी और हेल्थकेयर जैसे क्षेत्रों में गहरे स्तर पर साझेदारी की है।
खासकर स्टार्टअप्स ने हेल्थकेयर और केमिकल टेक्नोलॉजी में उल्लेखनीय प्रगति की। कौशिक ने कहा कि पिछले एक दशक में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत और कोरिया के बीच कई कंपनियां विभिन्न सेक्टर में काम कर रहे हैं। हुंडई, किआ, सैमसंग, एलजी और पॉस्को जैसी बड़ी कंपनियां भारत में निवेश और टेक्नोलॉजी ट्रांसफर को बढ़ावा दे रही हैं। इसके साथ ही कई नए खिलाड़ी भी दोनों देशों की साझेदारी में जुड़े हैं।
उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि आजकल विशेष जोर सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी कर दिया जा रहा है। यह क्षेत्र भविष्य की इंडस्ट्री और डिजिटल क्रांति के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। भारत सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग हब बनने की दिशा में आगे बढ रहा है, वहीं दक्षिण कोरिया इस क्षेत्र में पहले से ही अग्रणी है। दोनों देशों की साझेदारी से ग्लोबल स्तर पर नई संभावनाएं खुलेंगी।