Aaj ka Panchang: मघा श्राद्ध का दिन आज, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का सही समय
TV9 Bharatvarsh September 19, 2025 02:42 PM

Aaj Ka Panchang 19 September 2025: ज्योतिष और हिंदू धर्म में, किसी भी शुभ काम को शुरू करने से पहले पंचांग देखना बहुत ज़रूरी माना जाता है. पंचांग हमें उस दिन की शुभ और अशुभ घड़ियों, सूर्य और चंद्रमा के उदय और अस्त होने के समय और ग्रहों की चाल के बारे में सटीक जानकारी देता है. आइए, जानते हैं 19 सितंबर के शुभ मुहूर्तों के बारे में.

19 सितंबर 2025 का पंचांगः
  • वारः शुक्रवार
  • विक्रम संवतः 2082
  • शक संवतः 1947
  • माह/पक्ष: आश्विन मास- कृष्ण पक्ष
  • तिथि: त्रियोदशी रात्रि 11 बजकर 36 मिनट तक उसके बाद चतुर्दशी रहेगी.
  • चंद्र राशि: कर्क प्रातः 7 बजकर 5 मिनट तक उसके बाद सिंह रहेगी.
  • चंद्र नक्षत्र: अश्लेषा सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक उसके बाद मघा रहेगा.
  • योग: सिद्ध रात 8 बजकर 40 मिनट तक उसके बाद च हस्त योग रहेगा.
  • अभिजीत मुहूर्तः दोपहर 11 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 30 मिनट तक.
  • दुष्टमुहूर्त: कोई नहीं.
  • सूर्योदयः सुबह 6 बजकर 10 मिनट पर.
  • सूर्यास्त: शाम 6 बजकर 16 मिनट पर.
  • राहूकालः सुबह 10 बजकर 41 मिनट से 12 मिनिट तक .
  • तीज/त्योहार: कोई नहीं है.
  • भद्राः रात 11 बजकर 36 मिनट से प्रारंभ.
  • पंचकः नहीं है.
आज का दिशा शूल

शुक्रवार को पश्चिम दिशा में दिशाशूल रहेगा जिसमें यात्रा वर्जित रहती है) यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो थोड़ा अदरक खाकर चौघड़िया मुहूर्त में यात्रा प्रारंभ करें .

आज दिन के चौघड़िया मुहूर्त
  • चर चौघड़िया – 6:10 बजे से 7:40 तक .
  • लाभ चौघड़िया- सुबह 7:40 बजे से 9:11 तक.
  • अमृत चौघड़िया – सुबह 9:11 बजे से 10:41 तक.
  • शुभ चौघड़िया – दोपहर 1:43 बजे से 3:14 तक .
  • चर चौघड़िया – सायं 4:45 बजे से 6:16 तक .
आज रात्रि के चौघड़िया मुहूर्त
  • लाभ चौघड़िया- रात 9:15 बजे से 10:44 तक.
  • शुभ चौघड़िया – रात 12:14 बजे से 1:42 तक.
  • अमृत चौघड़िया – रात 1:42 बजे से 3:12 तक .
  • चर चौघड़िया – रात 3:12 बजे से प्रातः 4:41 तक.

चौघड़िया मुहूर्त यात्रा के लिए विशेष रूप से एवं अन्य शुभ कार्यों को करने के लिए शुभ एवं श्रेष्ठ माना गया है.

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.