बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका को पाथुम निसांका और कुसाल मेंडिस ने तेज शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 44 रन जोड़े। निसांका 15 गेंद पर 22 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कुसाल मेंडिस भी 25 गेंद पर 34 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद श्रीलंका ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए।
लगातार गिरते विकेटों के बीच पूर्व कप्तान दासुन शनाका ने बेहतरीन अर्धशतक लगाया और 37 गेंद पर 6 छक्के और 3 चौके की मदद से 64 रन बनाकर नाबाद रहे। शनाका की पारी के दम पर ही श्रीलंका ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 168 रन बनाए। कप्तान चरिथ असलांका ने 12 गेंद पर 21 और कुसाल परेरा ने 16 गेंद पर 16 रन की पारी खेली।
बांग्लादेश के कप्तान लिटन दास ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी श्रीलंका को पाथुम निसांका और कुसाल मेंडिस ने तेज शुरुआत दी और पहले विकेट के लिए 44 रन जोड़े। निसांका 15 गेंद पर 22 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कुसाल मेंडिस भी 25 गेंद पर 34 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद श्रीलंका ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए।
Also Read: LIVE Cricket Scoreबांग्लादेश के लिए अनुभवी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान ने एक बार फिर से श्रेष्ठ गेंदबाज की। बाएं हाथ के इस घातक गेंदबाज ने 4 ओवर में 20 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्होंने कुसाल परेरा, कामिंडु मेंडिस और हसरंगा के बड़े विकेट लिए। महेदी हसन ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 और तस्कीन अहमद ने 4 ओवर में 37 रन देकर 1 विकेट लिए।
Article Source: IANS