Aaj ka Panchang: सर्व पितृ अमावस्या श्राद्ध का दिन आज, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का सही समय
Aaj Ka Panchang 21 September 2025: ज्योतिष शास्त्र और हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य को शुरू करने से पहले पंचांग देखना बहुत जरूरी माना गया है. पंचांग हमें उस दिन के सभी शुभ और अशुभ घड़ियों, सूर्य और चंद्रमा के उदय और अस्त होने के समय और ग्रहों की चाल के बारे में सही जानकारी देता है. आइए, जानते हैं रविवार, 21 सितंबर के शुभ मुहूर्तों के बारे में.
21 सितंबर 2025 का पंचांग
- वारः रविवार
- विक्रम संवतः 2082
- शक संवतः1947
- माह/पक्ष: आश्विन मास- कृष्ण पक्ष.
- तिथि: अमावस्या रात्रि 1:23 मिनट तक तत्पश्चात प्रतिपदा रहेगी .
- चंद्र राशि: सिंह राशि दोपहर 4:00 बजे तक तत्पश्चात कन्या राशि रहेगी.
- चंद्र नक्षत्र: पूर्वा फाल्गुनी प्रातः 9:31 तक रहेगा तत्पश्चात उत्तरा फाल्गुनी रहेगा .
- योग: शुभ सायं 7:52 मिनट तक तत्पश्चात शुक्ल योग रहेगा.
- अभिजित मुहूर्तः प्रातः 11:31 से 12:39 तक.
- दुष्टमुहूर्त: अमावस्या में कोई भी शुभ कार्य ना करें.
- सूर्योदयः प्रातः 6:11
- सूर्यास्तः सायं 6:14
- राहूकालः सायं 4:41 मिनट से 6:11 मिनट तक.
- तीज त्योहार: सर्व पितृ अमावस्या.
- भद्रा: नहीं है.
- पंचक: नहीं हैं .
रविवार का दिशाशूल
रविवार को दिशा शूल पश्चिम दिशा में रहता है, यात्रा वर्जित रहती है. यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो पान खाकर चौघड़िया मूहर्त में यात्रा प्रारंभ करें.
आज दिन के चौघड़िया मुहूर्त
- चर चौघड़िया – प्रातः 7:41 से 9:12 तक .
- लाभ चौघड़िया – प्रातः 9:12 से 10:41 तक.
- अमृत चौघड़िया- दोपहर 10:41 से 12:11 तक.
- शुभ चौघड़िया – दोपहर 1:41 से 3:10 तक .
आज रात्रि के चौघड़िया मुहूर्त
- शुभ चौघड़िया – सायं 6:10 से 7:40 तक .
- अमृत चौघड़िया – रात्रि 7:40 से 9:10 तक .
- चर चौघड़िया – रात्रि 9:10 से 10:41 तक
- लाभ चौघड़िया – रात्रि 1:41 से 3:12 तक .
- शुभ चौघड़िया – प्रातः 4:42 से 6:12 तक .
चौघड़िया मुहूर्त यात्रा के लिए विशेष रूप से शुभ है और अन्य शुभ कार्यों के लिए भी शुभ है .