मुंबई, 21 अक्टूबर। इस फेस्टिव सीजन में दो नई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर आई हैं। इनमें से एक है 'थामा', जिसमें आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना मुख्य भूमिका में हैं, जबकि दूसरी फिल्म 'एक दीवाने की दीवानियत' है, जिसमें हर्षवर्धन राणे और सोनम बाजवा नजर आ रहे हैं।
इस फिल्म का निर्देशन मिलाप जावेरी ने किया है। आइए जानते हैं दर्शकों ने इस फिल्म के बारे में क्या कहा।
एक दर्शक ने फिल्म देखने के बाद कहा, “यह एक बेहतरीन फिल्म है, खासकर रोमांस के शौकीनों के लिए। हर्ष और सोनम की जोड़ी शानदार है। 'सनम तेरी कसम' के बाद यह हर्षवर्धन की एक और बेहतरीन फिल्म है। यह एक म्यूजिकल ड्रामा है, और मैं इसे 5 में से 4 स्टार दूंगा।”
एक महिला दर्शक ने अपनी राय साझा करते हुए कहा, "मुझे फिल्म बहुत पसंद आई। पहले भाग में थोड़ी धीमी गति थी, लेकिन दूसरा भाग काफी मजेदार था। फिल्म का संगीत भी शानदार है। दोनों की अदाकारी भी सराहनीय है। रोमांटिक फिल्मों के प्रशंसकों को इसे देखना चाहिए। मैं इसे 5 में से 3.5 स्टार दूंगी।"
एक अन्य दर्शक ने कहा, "मुझे हर्षवर्धन की अदाकारी बहुत पसंद आई। फिल्म का संगीत भी लाजवाब है। मैं इसे 5 में से 4.5 स्टार दूंगा।"
हालांकि, एक महिला दर्शक ने फिल्म की कहानी को नकारते हुए कहा, "यह फिल्म बहुत ही साधारण है। इसकी कहानी मुझे पसंद नहीं आई। डायलॉग भी कमजोर थे। हर्षवर्धन और सोनम की अदाकारी ठीक थी, लेकिन इसे 'सैयारा' से तुलना करना उचित नहीं है। मैं इसे सिर्फ दो स्टार दूंगी।"
एक और महिला दर्शक ने कहा, "मुझे फिल्म की कहानी पसंद आई। यह देखने में सुखद थी। कुछ नया देखने को मिला, और हर्ष और सोनम की अदाकारी भी अच्छी थी। मैंने इसे बहुत एंजॉय किया। मैं इसे 5 में 5 स्टार दूंगी।"
एक दर्शक ने कहा, "यह फिल्म बहुत मनोरंजक है। हर्षवर्धन की अदाकारी बेहतरीन है, और सोनम के साथ उनका काम भी सराहनीय है। फिल्म के गाने भी प्रभावशाली हैं। मैं इसे 3.5 स्टार दूंगा।"