Uttar Pradesh: गन्ने के खेत में महिला के साथ हुआ दुष्कर्म, फिर…
samacharjagat-hindi October 26, 2025 12:42 PM

इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश से एक बार फिर से दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। अब सीतापुर के सदंना से घिनौना मामला सामने आया है। यहां पर हाल ही में खेत गई महिला के साथ एक युवक ने तमंचा दिखाकर दुष्कर्म किया। पुलिस ने इस संबंध में तीनों भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज कर मुख्य आरोपी समेत दो भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस को अभी एक आरोपी भाई की तलाश है।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने बताया कि मंगलवार शाम को घर से कुछ दूर स्थित गन्ने के खेत गई थी। यहां पर संदना निवासी कय्यूम अली ने उसका हाथ पकड़ लिया। महिला ने शोर मचाने का प्रयास किया तो आरोपी ने तमंचा निकालकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपी ने तमंचे के दम पर महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद इस वारदात की जानकारी किसी को देने पर अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए वहां से भाग गया।

महिला ने पति को दी जानकारी
इसके बाद पीड़िता किसी तरह घर पहुंची। यहां पर खेत से गन्ना काटकर घर पहुंचे पति को अपने साथ हुई इस घिनौनी घटना की जानकारी दी। इसके बाद पति आरोपी कय्यूम के घर शिकायत करने पहुंच गए। यहां पर आरोपी कयूम ने अपने भाई अयूब और नयूम के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। इसके बाद तीनों ने पीड़िता के पति को घर में बंधक बना लिया। शोर होने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। इसके बाद तीनों आरोपी भाइयों ने महिला के पति को बंधन मुक्त किया।

PC:youtube
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.