नई वंदे भारत एक्सप्रेस: फिरोजपुर से दिल्ली के बीच समय सारणी
newzfatafat November 05, 2025 01:42 AM
अंबाला में वंदे भारत एक्सप्रेस का स्वागत

अंबाला (फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत ट्रेन समय सारणी)। फिरोजपुर और दिल्ली के बीच चलने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए अंबाला मंडल के अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। इस ट्रेन का स्वागत अंबाला मंडल के अंतर्गत तीन रेलवे स्टेशनों पर किया जाएगा।


अंबाला कैंट स्टेशन पर ठहराव

इसमें बठिंडा, धूरी और पटियाला रेलवे स्टेशन शामिल हैं, जबकि अंबाला स्टेशन पर स्वागत की तैयारियों पर चर्चा चल रही है। इसके अलावा, अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत का ठहराव किस प्लेटफार्म पर होगा और कौन सी ट्रेनें इससे प्रभावित होंगी, इसका आकलन विभागीय अधिकारियों ने शुरू कर दिया है।


वंदे भारत का टाइम टेबल

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, फिरोजपुर से आने वाली वंदे भारत को प्लेटफार्म एक पर और दिल्ली से आने वाली वंदे भारत को प्लेटफार्म छह पर ठहराव दिया जाएगा। हालांकि, प्लेटफार्म छह पर ठहराव के दौरान उदयपुर से चंडीगढ़ के बीच चलने वाली ट्रेन प्रभावित हो सकती है, जिससे इसकी समय सारणी में पांच से दस मिनट का अंतर आ सकता है। लखनऊ के लिए जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस का स्वागत अंबाला मंडल के सहारनपुर स्टेशन पर किया जाएगा।


फिरोजपुर-दिल्ली वंदे भारत का संचालन

नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन सप्ताह में बुधवार को छोड़कर सभी छह दिन चलेगी। ट्रेन नंबर 26462 फरीदकोट से सुबह 7:55 बजे चलकर 8:23 बजे फरीदकोट, 9:10 बजे बठिंडा, 10:26 बजे धूरी, 11:05 बजे पटियाला, 11:58 बजे अंबाला कैंट, 12:28 बजे कुरुक्षेत्र, 1:05 बजे पानीपत और दोपहर 2:35 बजे दिल्ली पहुंचेगी।


वापसी में, दिल्ली से वंदे भारत 26461 उसी दिन शाम चार बजे चलकर, पांच बजे पानीपत, 5:40 बजे कुरुक्षेत्र, 6:30 बजे अंबाला कैंट, 7:13 बजे पटियाला, 7:56 बजे धूरी, 9:15 बजे बठिंडा, 10:23 बजे फरीदकोट और रात 10:35 बजे फिरोजपुर कैंट पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में ट्रेन लगभग 446 किमी की दूरी 6.30 घंटे में तय करेगी।


© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.