Travel Tips: सर्दियों में आप भी घूम आएं इस बार महाबलेश्वर, मनमोहक दृश्य देख हो जाएंगे खुश
Rajasthankhabre Hindi November 22, 2025 12:42 AM

इंटरनेट डेस्क। सर्दियों का सीजन शुरू हो चुका हैं और कई लोग इस सीजन में घूमने जाने का प्लॉन बनाते है। आप भी अगर इस सीजन में कही घूमने जाने की तैयारी कर रहे हैं तो फिर ये खबर आपके लिए काम की है। जी हां आजा हम आपको बताएंगे ऐसी जगह के बारे में जहां जाकर आपका मन खुश हो जाएगा।

महाबलेश्वर
आप इस बार महाराष्ट्र के सतारा जिले में बसे हिल स्टेशन महाबलेश्वर जा सकते हैं यह आम टूरिस्ट की फेवरेट प्लेस है, बल्कि कई बॉलीवुड स्टार्स की भी यह फेवरेट जगह है। ठंड के दौरान महाबलेश्वर की वादियां एक हरे कालीन से ढक जाती हैं। रास्तों पर मौजूद हल्की धुंध, चारों ओर फैली हरियाली और ठंडी हवा मन को सुकून देती हैं।

बोटिंग और वेन्ना लेक का सौंदर्य
वेन्ना लेक महाबलेश्वर की सबसे प्रमुख झील है, जो ठंड में और भी ज्यादा सुंदर हो जाती है। यहां बोटिंग करते हुए झील की सतह पर गिरती ओस और आसपास की हरियाली एक मनमोहक दृश्य बनातीं हैं।

वॉटरफॉल्स और व्यू पॉइंट्स
महाबलेश्वर के झरने, जैसे लिंगमाला और धॉबी वॉटरफॉल पूरे वेग से बहते हैं और रोमांच का एहसास कराते हैं। वहीं आर्थर सीट, बॉम्बे पॉइंट और एलफिंस्टन पॉइंट जैसे व्यू पॉइंट्स बहुत शानदार है।

pc- hikerwolf.com

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.