Apne 2: प्रोड्यूसर ने कहा फिल्म 'अपने 2' बन रही है और उसी जोश के साथ
Rajasthankhabre Hindi November 28, 2025 05:42 PM

इंटरनेट डेस्क। धर्मेंद्र के निधन के बाद खबर थी की फिल्म अपने 2 अब नहीं बनेगी। चर्चा थी की फैमिली ड्रामा फिल्म अपने 2 शेल्व हो चुकी है, जिससे धर्मेंद्र के फैंस का दिल पूरी तरह से टूट गया था। हालांकि, अब इस फिल्म के निर्माता ने अपने 2 को शेल्व होने वाली खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए इन्हें गलत बताया है।

जानकारी के अनुसार प्रोड्यूसर दीपक मुकुट ने एक इंटरव्यू में अपने 2 पर अपडेट देते हुए बताया कि ये फिल्म उनके लिए और धरम जी के लिए क्या थी। एनडीटीवी की एक खबर के मुताबिक, अपने 2 के प्रोड्यूसर दीपक मुकुट ने बयान जारी करते हुए कहा, लोगों को इस तरह की गलत अफवाहें फैलाना बंद करना चाहिए। अपने 2 शेल्व नहीं हुई है। ये फिल्म बन रही है और उसी जोश के साथ बनेगी।

अपने 2 सिर्फ ट्रैक पर नहीं है, बल्कि ये हमारे बैनर का भावनात्मक रूप से महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स में से एक है। निर्माता ने आगे कहा, ये फिल्म हमेशा धरम जी की ही रहेगी। उनकी उपस्थिति, उनका जोश और उनका सोल- जिन भी चीजों के साथ वह इस फिल्म से जुड़े थे, उसने ही इस मूवी को वह बनाया, जो आज ये बनी है।

pc- bollyo.in

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.