Latest News Today Live Updates in Hindi : कोलकाता में अर्जेंटीना के सुपरस्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी के प्रति दिवानगी दिखाई दी। हालांकि मेसी के फैंस उस समय नाराज हो गए जब वे कार्यक्रम से जल्दी चले गए। मेसी फैंस ने इसके बाद स्टेडियम में जमकर कुर्सियां और बोतलें फेंकी। पल पल की जानकारी...
-रूस का यूक्रेन के ओडिशा पोर्ट के पास ड्रोन अटैक, तुर्की के मालवाहक जहाज पर गिरा ड्रोन। डीजल से भरे तेल टेंकर में जोरदार धमाका।
-कोलंबिया में बड़ा हवाई हादसा टला, विमान का गियर टूटने के बाद उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। सभी यात्री सुरक्षित।
उत्तर प्रदेश में भाजपा अध्यक्ष चुनाव के लिए आज नामांकन भरे जाएंगे। नामांकन के दौरान पीयूष गोयल और विनोद तावड़े उपस्थित रहेंगे। पंकज चौधरी प्रदेश भाजपा अध्यक्ष की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं। 14 दिसंबर, रविवार को होगा फैसला। ALSO READ: कौन बनेगा यूपी भाजपा अध्यक्ष, 14 दिसंबर को फैसला, दौड़ में इन दिग्गजों के नाम?उत्तर भारत अब भीषण ठंड की चपेट में हैं। जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश अधिकांश स्थानों पर पारा शून्य से नीचे है। उत्तर भारत के मैदानी इलाकों अब सर्दी के साथ ही धुंध का असर भी दिखाई दे रहा है। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में शीतलहर चल रही है। मौसम विभाग ने यूपी, बिहार समेत कई राज्यों में कोहरे का अलर्ट जारी किया है। ALSO READ: Weather Update : शीतलहर की चपेट में उत्तर भारत, पहाड़ी राज्यों में पारा शून्य से नीचे, इन राज्यों में कोहरे का कहरअर्जेंटीना के दिग्गज फुटबॉल खिलाड़ी लियोनल मेसी भारत दौरे पर पहुंच गए हैं। देर रात उनका विमान कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरा। मेसी के पहुंचने के साथ ही उनके बहुचर्चित G.O.A.T इंडिया टूर 2025 की आधिकारिक शुरुआत हो गई।कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का अंतिम संस्कार आज किया जाएगा। कल उनके लातूर आवास पर पूर्व केंद्रीय गृह मंत्री शिवराज पाटिल का निधन हो गया था।मीडिया खबरों के अनुसार, केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी ही होंगे यूपी भाजपा के अध्यक्ष, भाजपा आलाकमान ने लगाई उनके नाम पर मुहर।उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश अध्यक्ष के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू हो गई है। आज नामांकन भरे जाएंगे और चुनाव कल होगा। नए अध्यक्ष के नेतृत्व में हम 2027 में समाजवादी पार्टी को हराएंगे। जैसे हमने बिहार में जीत हासिल की, वैसे ही हम उत्तर प्रदेश में भी जीतेंगे, और हमें पूरा भरोसा है कि हम 2027 में 2017 से भी बड़ी जीत हासिल करेंगे।दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता बेहद खराब स्तर पर पहुंच गई है। राजधानी के कई इलाकों में AQI 400 के पार दर्ज किया गया, जिसके चलते CAQM ने GRAP-3 लागू कर दिया है। ALSO READ: दिल्ली NCR में ठंड के साथ ही प्रदूषण भी बढ़ा, ग्रेप 3 लागू-अर्जेंटीना के सुपरस्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी ने अपने G.O.A.T. टूर इंडिया 2025 के पहले लेग के दौरान लेक टाउन के श्रीभूमि स्पोर्टिंग क्लब में लगी अपनी 70 फुट की मूर्ति का अनावरण किया।