677 अरब डॉलर के मालिक हैं एलन मस्क, जानिए कैसे बढ़ रही है उनकी संपत्ति?
Webdunia Hindi December 16, 2025 04:44 PM

Elon Musk news in Hindi : टेस्ला और स्पेस एक्स जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क एक बार फिर दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए। वे 677 अरब डॉलर की संपत्ति का मालिक बन गए। वे दुनिया के पहले ट्रिलियनेयर बनने की राह पर तेजी से बढ़ रहे हैं।

मस्क की संपत्ति में उछाल मुख्य रूप से स्पेस एक्स की वजह से आया है। जिसका वैल्यूएशन 800 अरब डॉलर तक पहुंच गया है। मस्क के पास स्पेस एक्स में करीब 42 फीसदी हिस्सेदारी है, जिससे सिर्फ इस वैल्यूएशन बढ़ोतरी से उनकी संपत्ति में 168 अरब डॉलर का इजाफा हुआ। स्पेस एक्स स्पेस एक्स 2026 में आईपीओ लाने की तैयारी कर रही है। इसके बाद उनकी संपत्ति और भी बढ़ सकती है।

एलन मस्क अक्टूबर में ही वे 500 अरब डॉलर का आंकड़ा पार करने वाले पहले व्यक्ति बने थे। इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला ने भी उनकी संपत्ति बढ़ाने में मदद की है। टेस्ला के शेयर इस साल अब तक 13 फीसदी ऊपर हैं। मस्क के पास टेस्ला में करीब 12 फीसदी हिस्सा है।

लैरी पेज दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनकी संपत्ति मस्क से 400 बिलियन डॉलर यानी करीब 36.32 करोड़ रुपए कम हैं।

edited by : Nrapendra Gupta

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.