मध्य प्रदेश: सतना में BJP नेता पर रेप का आरोप, बोला- मेरा कुछ नहीं होगा, वीडियो हो रहा वायरल
TV9 Bharatvarsh December 28, 2025 05:42 PM

मध्य प्रदेश के सतना जिले के रामपुरबघेलान में चाकू की नोक पर दुष्कर्म का वीडियो बनाने और आपत्तिजनक वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर फिर से शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करने का गंभीर मामले पर पिछले 5 दिन से पुलिस की जांच में है. पीड़िता ने आरोपी अशोक सिंह के खिलाफ 22 दिसंबर को लिखित शिकायत यहां पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह से की थी. एसपी ने केस की गंभीरता के मद्देनजर उसी दिन जांच की जिम्मेदारी डीएसपी (हेडक्वार्टर) मनोज त्रिवेदी को सौंपी थी.

जीतू पटवारी ने सीएम मोहन यादव से पूछा सवाल

बीजेपी पार्षद के धमकी वाले वीडियो मध्य प्रदेश कांग्रेस प्रमुख जितेंद्र (जीतू) पटवारी ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है.जीतू पटवारी ने लिखा कि सतना में भाजपा नेता अशोक सिंह ने एक महिला के साथ चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया, वीडियो बनाया और फिर दोबारा दुष्कर्म करने के लिए पीड़िता के घर पहुंचा. बीजेपी नेता कैमरे पर खुलेआम कहता है कि भाजपा की सरकार है, मेरा कुछ नहीं होगा.

उन्होंने सीएम मोहन यादव से सवाल पूछते हुए कहा कि आप सरकार चला रहे हैं या सर्कस? यह कैसा तमाशा है, जहां आपकी पार्टी के नेता प्रदेश की बेटियों के साथ घिनौने कृत्य करते हैं और छह महीने तक आपकी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती. इसी लापरवाही के चलते दुष्कर्मी भाजपा नेता दोबारा कुकृत्य करने पहुंच गया. चाहे देश में कुलदीप सेंगर हो या मध्य प्रदेश में अशोक सिंह, भारतीय जनता पार्टी में कई बलात्कारी गर्व से भाजपा का चोला ओढ़े बैठे हैं और भाजपा गर्व से उनके समर्थन में खड़ी रहती है.

सतना में भाजपा नेता अशोक सिंह ने एक महिला के साथ चाकू की नोक पर दुष्कर्म किया, वीडियो बनाया और फिर दोबारा दुष्कर्म करने के लिए पीड़िता के घर पहुँचा।

भाजपा नेता कैमरे पर खुलेआम कहता है कि भाजपा की सरकार है, मेरा कुछ नहीं होगा।@drmohanyadav51 आप सरकार चला रहे हैं या सर्कस? यह pic.twitter.com/rKoRA3AuZV

— Jitendra (Jitu) Patwari (@jitupatwari)


जीतू पटवारी ने सीएम मोहन यादव से सवाल पूछते हुए कहा कि आप सरकार चला रहे हैं या सर्कस? यह कैसा तमाशा है, जहां आपकी पार्टी के नेता प्रदेश की बेटियों के साथ घिनौने कृत्य करते हैं और छह महीने तक आपकी पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती. इसी लापरवाही के चलते दुष्कर्मी भाजपा नेता दोबारा कुकृत्य करने पहुंच गया. चाहे देश में कुलदीप सेंगर हो या मध्य प्रदेश में अशोक सिंह, भारतीय जनता पार्टी में कई बलात्कारी गर्व से भाजपा का चोला ओढ़े बैठे हैं और भाजपा गर्व से उनके समर्थन में खड़ी रहती है.

वीडियो क्लिप की शुरुआत में वो महिला कहती है कि अशोक सिंह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराएगी. काउंसलर को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि अगर शिकायत दर्ज कराई गई तो भी उनका कुछ नहीं होगा. क्लिप के आखिर में नेता यह कहते हुए सुनाई देते हैं कि वह कुछ भी गलत नहीं कह रहे थे.

चाकू की नोक पर रेप का आरोप

पीड़िता ने बताया कि 20 दिसंबर को आरोपी ने उसके साथ फिर से छेड़छाड़ की.अपनी शिकायत में महिला ने अशोक सिंह पर छह महीने पहले उसके घर में घुसकर चाकू की नोक पर रेप करने का आरोप लगाया. इसके बाद उसने पीड़िता और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी. इस वजह से वह शुरू में चुप रही. उसने अशोक सिंह पर आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति होने का आरोप लगाया और यह भी आरोप लगाया कि उसे पहले भी जिले से बाहर निकाला जा चुका है.

अशोक सिंह के खिलाफ शिकायत 22 दिसंबर को दर्ज की गई थी. तब से इस मामले की जांच चल रही है. डीएसपी (हेडक्वार्टर) मनोज त्रिवेदी ने कहा कि जांच जारी है और अधिकारी इस मामले से जुड़े रिकॉर्ड की समीक्षा के बाद ही कोई जानकारी दे पाएंगे. मनोज त्रिवेदी इस जांच का नेतृत्व कर रहे हैं.

© Copyright @2025 LIDEA. All Rights Reserved.