Kharge on Modi raj in 2025 : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने 2025 के आखिरी तक सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में बताया कि 2025, भाजपा के 11वें साल में देश कैसा चला। इस दौरान उन्होंने मनरेगा, एसआईआर से रुपए तक मोदी सरकार की कई नाकामियों का जिक्र किया।
खरगे ने अपनी पोस्ट में कहा कि मनरेगा खत्म कर, करोड़ों गरीबों के काम का अधिकार छीना। बिना तैयारी कर, बिना BLO ट्रेनिंग के, SIR से करोड़ों लोगों का वोटिंग का अधिकार छीना, भाजपा की वोट चोरी पकड़ी गई।
उन्होंने कहा कि आर्थिक असमानता की खाई और गहरी हुई, टॉप 1% लोगों के पास भारत की 40% दौलत है। रूपया, पाताल की ओर गिर रहा, RBI ने 32 बिलियन डॉलर (2.8 लाख करोड़ रुपये) के US डॉलर बेचे, तो भी बात नहीं बनी। युवा बेरोजगारी दर अब भी चरम पर, पेपर लीक माफ़िया का खेल जारी। मोदी जी के मित्र 'नमस्ते ट्रंप' ने हमारे देश पर पूरे विश्व में सबसे अधिक टैरिफ थोपा।
खरगे ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद, हमारी शक्तिशाली सेना ने मुंह तोड़ जवाब दिया, पर भाजपा मंत्रियों ने हमारी कर्नल पर की शर्मनाक टिप्पणीयां की। राष्ट्रपति ट्रंप ने कम से कम 60 बार किया "मध्यस्ता" का दावा, अब तो चीन ने भी मध्यस्थता की बात करता है लेकिन मोदी जी मौन हैं।
उन्होंने कहा कि मणिपुर में मोदी-शाह की नाकाम रहे। इस नाकामी पर पर्दा डालने के लिए राष्ट्रपति शासन लगाया गया। महंगाई से कोई राहत नहीं मिली। GST कम करना केवल आंकड़ेबाजी निकली। दलितों, आदिवासियों, पिछड़े वर्गों और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार बढ़े, यहां तक सुप्रीम कोर्ट के CJI तक को भी नहीं बख्शा।
कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस वर्ष देश की राजधानी दिल्ली समेत, पूरा उत्तर भारत ज़हरीली हवा से जूझ रहा है। अरावली को खनन माफिया को सौंप देने की साजिश हुई। कुंभ हो या दिल्ली स्टेशन पर भगदड़, कफ़ सिरप से मासूमों की गई जान, जिम्मेदारी किसी की नहीं। कुल मिलाकर 2025 में भी भाजपाई लूट, भ्रष्टाचार और कुशासन देश की जनता पर हावी रहा।
edited by : Nrapendra Gupta