मुंबई, 6 जनवरी। अभिनेता संजय कपूर ने 2002 में प्रदर्शित फिल्म 'कोई मेरे दिल से पूछे' में एक विलेन का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने काफी सराहा। हाल ही में, उन्होंने अपने निगेटिव रोल को याद करते हुए एक भावुक पोस्ट साझा किया।
संजय ने अपने इंस्टाग्राम पर अपने किरदार की तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वे दुष्यंत के लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, "25 साल पहले मैंने 'कोई मेरे दिल से पूछे' में पहली बार निगेटिव रोल किया था। भले ही यह फिल्म ज्यादा सफल नहीं रही, लेकिन इसने मुझे किरदार आधारित फिल्मों में काम करने का आत्मविश्वास दिया।"
उनके फैंस को संजय का पुराना लुक बेहद पसंद आ रहा है, और वे कमेंट सेक्शन में अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
यह फिल्म 2002 में रिलीज हुई थी, जिसका निर्देशन विनय शुक्ला ने किया था और इसे बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया था। फिल्म में आफताब शिवदासानी, ईशा देओल, जया बच्चन और संजय कपूर मुख्य भूमिकाओं में थे।
यह ईशा देओल की पहली फिल्म भी थी। फिल्म की कहानी एक रोमांटिक थ्रिलर थी, जिसमें संजय कपूर का निगेटिव किरदार काफी प्रभावशाली था। उन्होंने ईशा देओल के क्रूर पति की भूमिका निभाई, जिसने कहानी में महत्वपूर्ण मोड़ लाया।
फिल्म में जया बच्चन ने संजय की मां का किरदार निभाया था, जो भी बहुत मजबूत था। कहानी में एक मां अपनी बहू को बचाने के लिए अपने बेटे के खिलाफ जाती है, जो उस समय एक नई थीम थी। दर्शकों ने संजय के रोल की सराहना की थी।
संजय कपूर, बॉलीवुड के प्रसिद्ध प्रोड्यूसर बोनी कपूर के भाई हैं। उनका फिल्मी करियर 1995 में फिल्म 'प्रेम' से शुरू हुआ था, और इसके बाद वे 'राजा' में भी नजर आए।