आज के डिजिटल दौर में YouTube सिर्फ मनोरंजन का प्लेटफॉर्म नहीं रह गया है, बल्कि लाखों लोगों के लिए कमाई का बड़ा जरिया बन चुका है। आए दिन सोशल मीडिया पर यह सवाल चर्चा में रहता है कि आखिर YouTube पर 1 लाख व्यूज आने पर कितनी कमाई होती है और गोल्डन बटन कब दिया जाता है। इस रिपोर्ट में इन्हीं सवालों के जवाब सरल भाषा में समझने की कोशिश की गई है।
1 लाख व्यूज पर कितनी होती है कमाई
YouTube से होने वाली कमाई कई बातों पर निर्भर करती है। इसमें वीडियो का कंटेंट, ऑडियंस किस देश की है, विज्ञापन कितने लगे हैं और वीडियो की लंबाई जैसे फैक्टर शामिल होते हैं। आमतौर पर भारत में 1 लाख व्यूज पर 2,000 से 8,000 रुपये तक की कमाई हो सकती है। हालांकि, यह आंकड़ा तय नहीं है और कुछ मामलों में इससे ज्यादा या कम भी हो सकता है।
टेक्नोलॉजी, फाइनेंस और एजुकेशन जैसे कैटेगरी के वीडियो पर विज्ञापन दर ज्यादा होती है, जबकि मनोरंजन या व्लॉगिंग में यह दर अपेक्षाकृत कम रहती है। इसके अलावा, अगर वीडियो को विदेशों से ज्यादा व्यूज मिलते हैं, तो कमाई बढ़ जाती है।
YouTube पैसे कैसे देता है
YouTube पर कमाई का मुख्य जरिया Google AdSense है। जब किसी वीडियो पर विज्ञापन दिखता है और दर्शक उसे देखते या उस पर क्लिक करते हैं, तो क्रिएटर को उसका हिस्सा मिलता है। हालांकि, हर व्यू पर पैसे नहीं मिलते, बल्कि सिर्फ उन्हीं व्यूज पर कमाई होती है, जिन पर विज्ञापन दिखते हैं।
कमाई शुरू करने के लिए जरूरी शर्तें
YouTube से पैसे कमाने के लिए चैनल का YouTube Partner Program में शामिल होना जरूरी है। इसके लिए चैनल पर कम से कम 1,000 सब्सक्राइबर और पिछले 12 महीनों में 4,000 घंटे का वॉच टाइम या 10 मिलियन शॉर्ट्स व्यूज होना अनिवार्य है।
कब मिलता है गोल्डन बटन
YouTube अपने क्रिएटर्स को उनकी उपलब्धियों के लिए खास अवॉर्ड देता है, जिन्हें Creator Awards कहा जाता है।
सिल्वर बटन: 1 लाख सब्सक्राइबर पर
गोल्डन बटन: 10 लाख (1 मिलियन) सब्सक्राइबर पर
डायमंड बटन: 1 करोड़ सब्सक्राइबर पर
यह साफ है कि गोल्डन बटन व्यूज पर नहीं, बल्कि सब्सक्राइबर की संख्या पर दिया जाता है। जब कोई चैनल 10 लाख सब्सक्राइबर का आंकड़ा पार करता है और YouTube की नीतियों का पालन करता है, तब उसे गोल्डन बटन दिया जाता है।
यह भी पढ़ें:
बालों में बदलाव से पता लग सकती है गंभीर बीमारियां, जानें क्या करें