टीवीके के प्रमुख और अभिनेता विजय करूर भगदड़ त्रासदी के मामले में दिल्ली में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) के समक्ष पेश होने के लिए तैयार हैं। यह घटना पिछले साल 27 सितंबर को हुई थी, जिसमें 41 लोगों की जान गई थी। यह भगदड़ तमिलनाडु के राजनीतिक इतिहास में सबसे गंभीर घटनाओं में से एक मानी जाती है।
विजय, करूर भगदड़ मामले की जांच के सिलसिले में CBI के समक्ष पेश होने के लिए सोमवार को दिल्ली के लिए रवाना हुए। उनकी पार्टी ने राष्ट्रीय राजधानी में पुलिस से उनके सुरक्षा की व्यवस्था करने का अनुरोध किया है।
विजय को CBI द्वारा पूछताछ के लिए समन जारी किया गया था और वह CBI मुख्यालय में उपस्थित होंगे। पार्टी के सूत्रों के अनुसार, वह सुबह सात बजे चार्टर्ड विमान से चेन्नई से निकले। टीवीके के नेता आधव अर्जुन भी उनके साथ हैं।
अधिकारियों ने बताया कि CBI ने विजय को करूर भगदड़ मामले में पूछताछ के लिए 12 जनवरी को दिल्ली स्थित CBI मुख्यालय में पेश होने का नोटिस दिया है।
इस मामले में CBI ने टीवीके के कई अधिकारियों से भी पूछताछ की है। उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद, CBI ने इस मामले को अपने हाथ में लिया और अब वे तमिलनाडु के करूर में 27 सितंबर, 2025 को विजय की जनसभा के दौरान हुई भगदड़ से संबंधित सबूतों को इकट्ठा कर रहे हैं। इस घटना में 41 लोगों की मृत्यु हुई थी और 60 से अधिक लोग घायल हुए थे।