Weather Update News : देश में कड़ाके की ठंड का सिलसिला जारी है। कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने उत्तरी और पूर्वी मैदानों में रोजमर्रा की जिंदगी को अस्त-व्यस्त कर दिया है। इस बीच उत्तर भारत की सर्दी इस वक्त अपने सबसे सख्त मिजाज में है और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली इसकी सबसे बड़ी मिसाल बन गई है। आज सुबह राजधानी में न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो इस सीजन की सबसे सर्द सुबह रही। पालम में पारा और नीचे 2.3 डिग्री तक चला गया। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत के 6 राज्यों में अगले 72 घंटे में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
ALSO READ: Weather Update : दिल्ली में टूटा कई सालों का रिकॉर्ड, इन राज्यों में शीतलहर और कोहरे का अलर्ट
पालम में पारा और नीचे 2.3 डिग्री तक चला गया। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर भारत के 6 राज्यों में अगले 72 घंटे में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 16 से 20 जनवरी के दौरान जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में मध्यम से भारी बारिश-बर्फबारी होने की संभावना है। उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर बारिश बर्फबारी हो सकती है। 
ALSO READ: Weather Update : राजस्थान और हरियाणा में पारा शून्य के करीब, IMD ने इन राज्यों के लिए दी भीषण ठंड और घना कोहरे की चेतावनी
अगले दो दिनों तक हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा में शीतलहर की स्थिति बनी रहने की बहुत ज्यादा संभावना है। आने वाले दिनों में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्का से घना कोहरा देखने को मिलेगा। उत्तर प्रदेश में आज मौसम साफ रहेगा।ALSO READ: Weather Update : शीतलहर से ठिठुरा उत्तर भारत, बर्फीली हवाओं से कांपे कई राज्य, जानें देशभर का मौसम
दिल्ली में न्यूनतम तापमान गुरुवार को 2.3 डिग्री का रिकॉर्ड किया गया है, साथ ही सुबह के वक्त घने कोहरे के कारण जीरो विजिबिलिटी रही। कोहरे के कारण 36 ट्रेनें भी लेट रहीं और दिल्ली एयरपोर्ट पर भी विमानों की आवाजाही पर असर पड़ा है।