कामजोंग : मणिपुर के कासोम खुल्लेन क्षेत्र में 14 एकड़ अवैध अफीम की खेती नष्ट
Tarunmitra January 16, 2026 09:44 PM

कामजोंग । मणिपुर के कामजोंग जिले के कासोम खुल्लेन थाना क्षेत्र अंतर्गत बोहराम और इथम गांवों के बीच पहाड़ी इलाके में सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम ने वन विभाग तथा कार्यपालक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में करीब 14 एकड़ में फैली अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया।

अधिकारियों ने आज बताया कि गुरुवार को चलाए गए इस अभियान के दौरान पहाड़ी क्षेत्र में उगाई गई अफीम की फसल को पूरी तरह नष्ट कर दिया गया। अभियान का उद्देश्य मादक पदार्थों की अवैध खेती पर रोक लगाना और क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करना था।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले में नशीले पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी सख्ती से जारी रहेगा और इस तरह की अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.