बड़ी खबर LIVE: 900 KMPH की रफ्तार से दहाड़ा राफेल, C-130, C-295 ने दिखाई ताकत, कर्तव्य पथ से दुनिया ने सुनी ऑपरेशन सिंदूर की गर्जना
Navjivan Hindi January 26, 2026 06:44 PM

आज भारत अपना 77वां गणतंत्र दिवस मना रहा है, और इस खास अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर इस भव्य समारोह की अगुवाई की। इस साल के गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के रूप में यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन शामिल रहे।

वरुण फॉर्मेशन के विज़ुअल्स जिसमें एक P-8i एयरक्राफ्ट और दो Su-30 एयरक्राफ्ट 'विक' फॉर्मेशन में एक साथ उड़ रहे हैं। दिल्ली: वज्रांग फॉर्मेशन की तस्वीरें। इस फॉर्मेशन में 6 राफेल विमान 'वज्रांग' फॉर्मेशन में उड़ रहे हैं। गणतंत्र दिवस परेड 2026: असिस्टेंट कमांडेंट सीमा नाग और नवीन कुमारी के नेतृत्व में CRPF और SSB की सभी महिला टुकड़ियों ने कर्तव्य पथ पर अलग-अलग बाइक फॉर्मेशन में मार्च पास्ट किया और अपनी दिलेरी दिखाई। आसमान में गूंजे वायुसेना के विमान

भारतीय वायुसेना के विमानों ने आसमान में जौहर दिखाया। 6 राफेल फाइटर जेट्स ने एक साथ उड़ान भरी। 900 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से राफेल उड़ता दिखा। C-130 की अगुवाई में दो C-295 विमान भी आसमान में गूंज उठे।

भारतीय वायु सेना ने कर्तव्य पथ पर 77वें गणतंत्रदिवस परेड के दौरान फ्लाई-पास्ट पेश किया। कर्तव्य पथ पर बीएसएफ ऊंट दस्ता और कैमल माउंटेड बैंड का शाही मार्च कर्तव्य पथ पर टी-90 भीष्म और अर्जुन टैंक की गर्जना, नौसेना की झांकी में दिखा INS विक्रांत गणतंत्र दिवस परेड में हिम योद्धा और एनिमल कंटिन्जेंट का अनोखा प्रदर्शन गणतंत्र दिवस परेड 2026: महाराष्ट्र की झांकी में गणेश उत्सव के लिए भगवान गणेश की मूर्तियों को बनाने का दृश्य गर्व से दिखाया गया। गणतंत्र दिवस 2026: पंजाब की झांकी में श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी वर्ष को श्रद्धांजलि दी गई गणतंत्र दिवस 2026: नागालैंड की झांकी में हॉर्नबिल फेस्टिवल को कल्चर-लेड टूरिज्म और आत्मनिर्भरता के मॉडल के तौर पर दिखाया गया। दिल्ली में गणतंत्र दिवस परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर कंबाइंड मिलिट्री बैंड, राजपूत रेजिमेंट और असम रेजिमेंट ने मार्च किया। कर्तव्य पथ पर शानदार गणतंत्र दिवस 2026 परेड के दौरान जम्मू और कश्मीर की झांकी में इस क्षेत्र की समृद्ध विरासत और संस्कृति को दिखाया गया। गणतंत्र दिवस 2026: कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड के दौरान उत्तर प्रदेश की झांकी में बुंदेलखंड की समृद्ध संस्कृति को दिखाया गया। गणतंत्र दिवस 2026: हिमाचल प्रदेश की झांकी, जिसकी थीम 'देव भूमि, वीर भूमि' है, कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस परेड के दौरान दिखाई गई गणतंत्र दिवस 2026: गणतंत्र दिवस परेड के दौरान DRDO की लंबी दूरी की एंटी-शिप मिसाइल कर्तव्य पथ पर दिखाई गई, जिसमें भारत की एडवांस्ड हाइपरसोनिक डिफेंस टेक्नोलॉजी और मिलिट्री ताकत का प्रदर्शन किया गया। Republic Day 2026: कर्तव्य पथ पर HMRV का प्रदर्शन, परेड में भारतीय नौसेना का मार्चिंग दस्ता भी हुआ शामिल

कर्तव्य पथ पर भारत का पहला स्वदेशी रूप से डिजाइन किया गया आर्मर्ड लाइट स्पेशलिस्ट व्हीकल, हाई मोबिलिटी रिकॉनैसेंस व्हीकल (HMRV) प्रदर्शित किया गया। इसे महिंद्रा डिफेंस सिस्टम्स ने विकसित किया है और वर्ष 2023 में इसे सेना में शामिल किया गया था। यह वाहन अत्याधुनिक बैटलफील्ड सर्विलांस रडार से लैस है, जो जवानों, वाहनों और कम ऊंचाई पर उड़ने वाले हेलिकॉप्टरों का पता लगाने में सक्षम है। इसके साथ ड्रोन, उन्नत संचार प्रणाली और एंटी-ड्रोन गन भी लगी हैं, जिससे यह छोटे दस्तों को दुश्मन की गश्ती टुकड़ियों और यहां तक कि बख्तरबंद लक्ष्यों को भी नष्ट करने में सक्षम बनाता है। भारतीय नौसेना का मार्चिंग कंटिन्जेंट भी कर्तव्य पथ पर परेड में हिस्सा लेता नजर आया।

Republic Day 2026: कर्तव्य पथ पर परेड में शामिल हुआ यूरोपीय संघ का दस्ता Republic Day 2026: कर्तव्य पथ पर 61वीं कैवेलरी का शौर्य प्रदर्शन, कैप्टन अहान कुमार ने किया नेतृत्व बीएसएफ, दिल्ली पुलिस के दल ने किया मार्च

सीआईएसएफ और सीआरपीएफ के दस्ते ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। इनके बाद चीन सीमा पर तैनात आईटीबीपी के दस्ते ने मार्च किया। दिल्ली पुलिस के दल ने भी मार्च किया। कर्तव्य पथ पर रेगिस्तान के जहाज ऊंट पर बीएसएफ के दल ने परेड किया। यह दस्ता 1976 के बाद से लगातार गणतंत्र दिव परेड का हिस्सा रहा है। 

कर्तव्य पथ पर 'ऑपरेशन सिंदूर' का झंडा लेकर उड़ा ध्रुव हेलिकॉप्टर अरुणाचल स्काउट और राजपूत रेजीमेंट के दल ने किया मार्च

ऊंचे और पहाड़ी इलाकों पर युद्ध में विशेषज्ञा रखने वाले अरुणाचल स्काउट ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। इसके बाद सेना की राजपूत रेजीमेंट ने मार्च किया। यह सेना की सबसे पुरानी रेजीमेंट में से एक है। इसके बाद असम रेजीमेंट के जवानों ने मार्च किया।  

सेना की जम्मू कश्मीर लाइट इंफेंट्री के दस्ते ने मार्च किया। साथ ही कंबाइंड मिलिट्री बैंड ने मार्च किया, जिसका नेतृत्व सूबेदार एए खान ने किया। सिख लाइट इंफेंट्री के मार्चिंग दस्ते ने कर्तव्य पथ पर मार्च किया। इंडियन नेवी बैंड ने सामंजस्य और भव्यता को दिखाते हुए जय भारती की धुन बजाई। 

सेना के पशु दस्ते ने किया मार्च, मूक योद्धाओं को देख दर्शक रोमांचित

आकाश मिसाइल और ड्रोन शक्ति ईगल प्रहार ने कर्तव्य पथ  पर मार्च किया। कर्तव्य पथ पर भारतीय सेना के पशु दस्ते ने मार्च किया, जिसका नेतृत्व कैप्टन हर्षिता यादव ने किया। 

ब्रह्मोस मिसाइल टुकड़ी ने कर्तव्य पथ पर किया मार्च

दिव्यास्त्र और अग्निबाण टुकड़ी ने परेड की। साथ ही रॉकेट टुकड़ी सूर्यास्त्र और ब्रह्मोस मिसाइल की टुकड़ी ने भी कर्तव्य पथ पर परेड की और हर भारतीय के सीने को गर्व से भर दिया।

राष्ट्रपति मुर्मू ने फहराया तिरंगा, शुभांशु शुक्ला अशोक चक्र से किए गए सम्मानित

गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अशोक चक्र से सम्मानित किया. उन्हें ये सम्मान ISS में 18 दिनों तक रिसर्च के लिए दिया गया है, जो भारत के गगनयान मिशन में अहम साबित होगा

77वां गणतंत्रदिवस- उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन परेड देखने के लिए दिल्ली में कर्तव्य पथ पर सलामी मंच पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचे। गणतंत्र दिवस अमर वीरों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर प्रदान करता है: सेना प्रमुख

भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने 77वें गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह अवसर लोगों को उन अमर नायकों के प्रति आभार व्यक्त करने का मौका देता है, जिन्होंने कर्तव्य निभाते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया और अतुलनीय वीरता का प्रदर्शन किया।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में जनरल द्विवेदी ने कहा, "देश के 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। यह गौरवशाली दिन हमें उन अमर नायकों के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर देता है, जिनके अदम्य साहस, सर्वोच्च बलिदान और अद्वितीय वीरता ने भारत की स्वतंत्रता, संप्रभुता और अखंडता सुनिश्चित की।"

उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस संविधान की याद को भी मजबूत करता है, जो देश के लोकतंत्र की नींव है और हर नागरिक के अधिकारों और कर्तव्यों के लिए मार्गदर्शक प्रकाश है।

कर्तव्य पथ पर ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की गूंज, पहली बार होगी कॉम्बैट परेड

कर्तव्य पथ पर सेना के तीनों अंग थलसेना, वायुसेना और नौसेना के मार्चिंग दस्ते पारंपरिक गियर के बजाय लड़ाकू भूमिका में प्रस्तुत किए जाएंगे। इस वर्ष की परेड में कर्तव्य पथ पर भारतीय सेना की जंग के मैदान की व्यूह-रचना यानी बैटल एरे दिखाई जाएगी। इसके लिए भैरव बटालियन, विभिन्न स्काउट्स के सैनिक, टैंक, तोप, रॉकेट और मिसाइल कर्तव्य पथ पर इस तरह तैनात किए जाएंगे जैसे युद्ध के मैदान में होते हैं। परेड में शामिल सेना की कैवलरी यानी घुड़सवार टुकड़ी भी पहली बार कॉम्बैट वेशभूषा में नजर आएगी। इसके अलावा, ऑपरेशन सिंदूर में शामिल सेना के मार्चिंग दस्ते और हथियार जैसे ड्रोन वॉरफेयर और एयर डिफेंस मिसाइल भी इस परेड का हिस्सा होंगे।

जम्मू-कश्मीर: किश्तवाड़ में बर्फ से ढके पहाड़ों के बीच हवा में तिरंगा लहरा रहा है। बिहार के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान पटना के गांधी मैदान में 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल होने पहुंचे। सिंगापुर में भारतीय प्रवासी समुदाय ने गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया

 भारतीय उच्चायुक्त डॉ. शिल्पक अंबुले ने यहां दूतावास में भारतीय प्रवासी समुदाय के साथ 77वां गणतंत्र दिवस मनाया।

डॉ. अंबुले ने राष्ट्रपति का भाषण पढ़ा और इस कार्यक्रम के लिए एकत्रित हुए समुदाय के 1,200 से अधिक सदस्यों को बधाई दी।

भारतीय स्कूलों के छात्रों ने पारंपरिक संगीत पर आधारित सांस्कृतिक नृत्य प्रस्तुत किए और समारोह के दौरान देशभक्ति के गीत बजाए गए। मेहमानों ने तालियों की गड़गड़ाहट से इन प्रस्तुतियों को सराहा।

सिंगापुर में अगले सप्ताह होने वाले ‘एयर शो’ के लिए यहां आए सारंग हेलीकॉप्टर दस्ते के सदस्यों ने दूतावास में आयोजित इस समारोह में भारतीय समुदाय के साथ भाग लिया।

वाराणसी, उत्तर प्रदेश: आज गणतंत्रदिवस पर काशी विश्वनाथ मंदिर को तिरंगे के रंगों के फूलों से सजाया गया। Republic Day 2026: चिल्ला बॉर्डर पर भी सुरक्षा का कड़ा पहरा

चिल्ला बॉर्डर पर भी गणतंत्र दिवस को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए दिल्ली पुलिस ने आसपास के राज्यों के साथ मिलकर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की है। बॉर्डर इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं। सड़कों पर लगातार चेकिंग की जा रही है और हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है, ताकि परेड और समारोह बिना किसी बाधा के संपन्न हो सकें।

Republic Day 2026: दिल्ली के बॉर्डर इलाकों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

77वें गणतंत्र दिवस को देखते हुए राजधानी दिल्ली और उसके आसपास के बॉर्डर इलाकों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। गाजीपुर बॉर्डर पर तीन लेयर की बैरिकेडिंग, लोहे की कीलें और आने-जाने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है। दिल्ली पुलिस द्वारा हर वाहन की तलाशी ली जा रही है।

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.