रामपुर (उत्तर प्रदेश): रामपुर जिले से एक ऐसा हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जिसे सुनकर लोग दांतों तले उंगलियां दबा रहे हैं। यहाँ एक घर में शहनाइयां बज रही थीं, दुल्हन विदा होकर ससुराल आई थी, लेकिन सुहागरात के कुछ ही घंटों बाद घर में बच्चे के रोने की आवाज गूंज उठी।
घटना रामपुर के एक गांव की है। दूल्हा अपनी नई-नवेली दुल्हन को घर लेकर आया था। शादी की रस्में पूरी हो चुकी थीं और पूरा परिवार खुशी मना रहा था। लेकिन आधी रात को अचानक दुल्हन के पेट में तेज दर्द उठा। दूल्हे और घरवालों को लगा कि शायद थकान या खाने-पीने की वजह से दर्द हो रहा है, लेकिन देखते ही देखते दुल्हन की हालत बिगड़ने लगी।
दुल्हन को आनन-फानन में पास के अस्पताल ले जाया गया। वहां मौजूद डॉक्टर भी यह देखकर हैरान रह गए कि दुल्हन गर्भवती (Pregnant) थी और प्रसव पीड़ा (Labor Pain) में थी। अस्पताल पहुंचने के कुछ ही समय बाद दुल्हन ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।
आमतौर पर ऐसे मामलों में विवाद और झगड़े की खबरें आती हैं, लेकिन यहाँ कहानी में ट्विस्ट आ गया। दूल्हे ने जो किया, उसने सबका दिल जीत लिया। जब उसे पता चला कि उसकी पत्नी ने बच्चे को जन्म दिया है, तो वह नाराज होने के बजाय बेहद खुश नजर आया। दूल्हे ने बच्चे को तुरंत गोद में ले लिया और उसे अपना नाम देने का फैसला किया।
शादी के अगले ही दिन बच्चे के जन्म की खबर पूरे इलाके में आग की तरह फैल गई। लोग इस ‘चमत्कारी’ शादी की चर्चा कर रहे हैं। दूल्हे के परिवार ने भी इस स्थिति को संवेदनशीलता के साथ स्वीकार किया है, जो समाज के लिए एक अलग मिसाल है।