Vastu Shastra: कछुए वाली अंगूठी बदल देगी आपकी किस्मत, लेकिन इन नियमों का रखना होगा ध्यान
Rajasthankhabre Hindi January 29, 2026 12:44 AM

इंटरेनट डेस्क। कछुए वाली अंगूठी आजकल एक फैशन बन गई है, लेकिन वास्तु और ज्योतिष शास्त्र में इसका संबंध सीधे आपकी किस्मत और आर्थिक स्थिति से होता है। लेकिन आपने देखा होगा की आजकल कई लोग इसे धारण कर लेते हैं। इसे धारण करने से पहले कुछ नियमों को जानना बहुत जरूरी है।

पहनने के बड़े फायदे

आर्थिक समृद्धि
शास्त्रों के अनुसार, कछुआ धन की देवी मां लक्ष्मी का प्रिय माना जाता है। इसे पहनने से घर में बरकत आती है और धन के नए स्रोत खुलते हैं।ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, कछुआ धैर्य और शांति का प्रतीक है। इसे धारण करने से व्यक्ति के भीतर आत्मविश्वास बढ़ता है।

किस धातु में पहनें अंगूठी?
चांदी
वास्तु शास्त्र के अनुसार, कछुए की अंगूठी के लिए चांदी सबसे उत्तम धातु मानी जाती है। यह मन को शांत रखती है और शुभ फल देती है।
पहनने की सही दिशा और तरीका

कछुए का मुख
अंगूठी पहनते समय ध्यान दें कि कछुए का मुख हमेशा पहनने वाले की तरफ (अंदर की ओर) होना चाहिए। इससे धन आपकी ओर आकर्षित होता है। मुख बाहर की ओर होने से धन व्यय होने की संभावना रहती है।

pc- vinayujala.com

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.