क्या फिर बनेगी मोदी सरकार, बहुमत को छू पाएगा NDA, INDIA गठबंधन को मिलेगी कितनी सीटें
Webdunia Hindi January 30, 2026 05:42 AM

क्या आज की तारीख में लोकसभा चुनाव हों तो क्या एक बार फिर मोदी सरकार बनेगी। क्या बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए बहुमत का आंकड़ा छू पाएगा। INDIA गठबंधन कोई कमाल बता पाएगा। ऐसा ही एक चौंकाने वाला सर्वे सामने आया है। इंडिया टुडे-सी वोटर (India Today-CVoter) के ताजा 'मूड ऑफ द नेशन' सर्वे के मुताबिक यदि आज लोकसभा चुनाव होते हैं तो एनडीए 352 सीटों के साथ प्रचंड जीत मिलेगी। सर्वे के मुताबिक विपक्ष गठबंधन सिर्फ 182 सीटों पर सिमट सकता है।

ALSO READ: Ajit Pawar plane crash : बारामती हादसे का सच बताएगा Black box, दिल्ली से शुरू हुई बड़ी कार्रवाई, जांच में जुटी AAIB

यह सर्वे ऐसे समय में आया है जब जल्द ही पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। बंगाल, तमिलनाडु और केरल जैसे राज्यों में भाजपा ने कभी सत्ता का स्वाद नहीं चखा है, ऐसे में लोकसभा के ये आंकड़े बीजेपी कार्यकर्ताओं के लिए 'बूस्टर डोज' का काम करेंगे।

ALSO READ: महाकाल मंदिर में गैर हिन्दुओं की नो इंट्री, चारधाम की तर्ज पर उठी बैन की मांग

क्या भाजपा को मिलेगा अकेले दम पर बहुमत

सर्वे में यह बड़ी बात सामने आई है कि भाजपा अब अपने दम पर बहुमत का आंकड़ा पार करती दिख रही है। सर्वे के मुताबिक भाजपा अकेले 287 सीटें जीत सकती है। 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को 240 सीटें मिली थी। कांग्रेस की बात करें तो सर्वे उसे 80 सीटों पर दिखा रहा है, जो 2024 की 99 सीटों के मुकाबले काफी कम है। सर्वे में यह भी सामने आया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अभी सबसे लोकप्रिय नेता बने हुए हैं।

ALSO READ: redmi note 15 pro 5g: 200MP कैमरा, 45W फास्ट चार्जिंग और 6580mAh की बैटरी, 3000 का कैशबैक ऑफर, जानिए क्या है कीमत

नहीं चला 'वोट चोरी' वाला नैरेटिव

सर्वे के नतीजे संकेत देते हैं कि भाजपा के खिलाफ कांग्रेस का 'वोट चोरी' वाला नैरेटिव जनता के बीच असर नहीं कर पाया है। हरियाणा, महाराष्ट्र, दिल्ली और बिहार के विधानसभा चुनावों में हार के बाद INDIA गठबंधन केवल जम्मू-कश्मीर और झारखंड में ही अपनी साख बचा पाया है। Edited by : Sudhir Sharma

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.