शाहरुख खान और गौरी खान को मिलवाने में था नीलम कोठारी का हाथ, बताया कैसे शुरू हुई दोनों की लव स्टोरी
एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क February 01, 2026 11:12 PM

बॉलीवुड की चमकती हस्तियों में से एक, नीलम कोठारी, अपनी खूबसूरती और टैलेंट के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने कई फिल्मों में दर्शकों का दिल जीतने वाली अदाकारी दिखाई है. हाल ही में नीलम ‘इंडियन आइडल’ में गेस्ट बनकर पहुंचीं और वहां उन्होंने एक बड़ा खुलासा किया. उन्होंने बताया कि कैसे बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान और उनकी लाइफ पार्टनर गौरी खान की लव स्टोरी शुरू हुई और आखिरकार शादी तक पहुंची.

नीलम ने बताया कि बॉलीवुड के मोस्ट आइकॉनिक रोमांटिक कपल शाहरुख और गौरी खान को मिलाने में उनका भी हाथ है. 'इंडियन आइडल' का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें नीलम खुद इस बात का खुलासा करती हुई दिखाई दे रही हैं. नीलम ने कहा, कुछ महीने पहले शाहरुख मुझे बता रहे थे नीलम क्या आप जानती हो कि गौरी और मेरी शादी की एक वजह आप भी हो. तब मैंने शाहरुख की बात पर कहा था, वाकई में?

शाहरुख और गौरी को मिलवाने में था नीलम का हाथ
'उन्होंने फिर मुझे बताया कि जब मैं फिल्में कर रही थी, तब वो मेरे बहुत बड़े फैन थे और गौरी भी बहुत बड़ी फैन थीं, तो दोनों मिलकर मेरी पिक्चर्स 'देखते थे. इस तरह से दोनों का रोमांस शुरू हुआ. दोनों नीलम की फिल्में साथ देखने जाते थे. मुझे इस बारे में पहले नहीं पता था.' नीलम आगे मुस्कुराते हुए बोलीं, शाहरुख और गौरी के एक होने की एक वजह मैं भी हूं. नीलम ने आगे हंसते हुए ये भी कहा कि उन्हें नहीं पता था कि उनकी फिल्मों की वजह से इंडियन सिनेमा की कई खूबसूरत जोड़ियां बनी हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @sonytvofficial

शाहरुख खान की बात करें तो उन्होंने साल 1991 में गौरी खान संग शादी रचाई थी. कपल की शादी को करीब 34-35 साल हो गए हैं. वो 3 बच्चों आर्यन, सुहाना और अबराम खान के पेरेंट्स हैं. शादी के सालों बाद भी शाहरुख और गौरी का रिश्ता अटूट है. दोनों की जोड़ी फैंस को कपल गोल्स देती है. छोटे-छोटे लम्हों में नजर आने वाली उनकी केमिस्ट्री और एक-दूसरे के लिए उनके सम्मान ने बॉलीवुड के सबसे टिकाऊ रिश्तों में से एक बना दिया है.

वहीं, नीलम कोठारी की बात करें तो वो इल्जाम, हत्या, हम साथ-साथ हैं, ताकतवर जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. दमदार एक्टिंग के साथ नीलम ने हमेशा अपनी खूबसूरती और फिटनेस से भी फैंस का दिल जीता है. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. जहां नो अक्सर अपनी दिलकश तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.