T20 World Cup के इतिहास में टॉप-5 Highest Individual Scores, एक भी इंडियन नहीं है लिस्ट में शामिल
CricketnMore-Hindi February 02, 2026 01:42 AM

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 का रोमांच 7 फरवरी से शुरू होने जा रहा है। भारत और श्रीलंका इस बार संयुक्त मेजबान हैं, जहां कुल 55 मुकाबले खेले जाएंगे। टूर्नामेंट के लिए आठ स्थान तय किए गए हैं जिनमें से भारत में पांच और श्रीलंका में तीन स्थान हैं।ग्रुप चरण के बाद शीर्ष टीमें सुपर-8 में पहुंचेंगी, जहांआगे नॉकआउट राउंड के ज़रिए विजेता तय होगा।

हर बार की तरह इस संस्करण में भी कई खिलाड़ियों पर निगाहें होंगी और येदेखना दिलचस्प होगा कि क्या कोई बल्लेबाज टी-20 वर्ल्ड कप केइतिहास में सर्वश्रेष्ठ व्यक्तिगत पारी के ब्रेंडन मैकुलम के रिकॉर्ड को तोड़ पाएगा। इसी कड़ी में हम आपको बताते हैं कि टी-20 वर्ल्ड कप में टॉप-5 सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारियां कौन सी रही हैं।

1. ब्रेंडन मैकुलम ndash; 123 रन (58 गेंद) बनाम बांग्लादेश, 2012 ndash; पालेकेले

न्यूज़ीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रेंडन मैकुलम के नाम टी-20 वर्ल्डकप इतिहास में सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 2012 में बांग्लादेश के खिलाफ विस्फोटक 123 रन जड़े। उनकी धुआंधार पारी के दम पर न्यूज़ीलैंड ने 191/3 का विशाल स्कोर बनाया और बाद में बांग्लादेश को 59 रन से मात दी। मैकुलम की ये पारी आज भी टी-20 वर्ल्ड कप की सबसे यादगार पारी मानी जाती है।

2. क्रिस गेल ndash; 117 रन (57 गेंद) बनाम साउथ अफ्रीका, 2007 ndash; जोहान्सबर्ग

टी-20 वर्ल्ड कप इतिहास का पहला शतक क्रिस गेल के नाम है। वेस्टइंडीज के यूनिवर्स बॉस ने उद्घाटन मैच में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 117 रन की आतिशी पारी खेली थी। हालांकि, वेस्टइंडीज ये मैच हार गया, लेकिन गेल की पारी में 10 छक्के और 7 चौके शामिल थे। उनकी ये पारी आज भी टी-20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दूसरी सर्वश्रेष्ठ पारी है। गेल और डेवोन स्मिथ की 145 रनों की साझेदारी उस समय टी-20 क्रिकेट की सबसे बड़ी पार्टनरशिप में से एक थी।

3. एलेक्स हेल्स ndash; 116 रन (64 गेंद) बनाम श्रीलंका, 2014 ndash; चट्टोग्राम*

इंग्लैंड का येमैच लंबे समय तक याद किया जाएगा क्योंकि एलेक्स हेल्स ने इस मैच में शून्य परदो विकेटगिरने के बाद तूफानी शतक लगाया था। एलेक्स हेल्स ने टीम को संभालते हुए नाबाद 116 रन बनाए और इंग्लैंड को 190 रनों के लक्ष्य तक पहुंचाया। उनकी इस बेखौफ पारी में 11 चौके और 6 छक्के शामिल थे। येइंग्लैंड की ओर से टी-20 वर्ल्ड कप में बना पहला शतक भी था और व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ स्कोर के मामले में ये पारी आज भी तीसरे नंबर पर है।

4. अहमद शहजाद ndash; 111 रन (62 गेंद) बनाम बांग्लादेश, 2014 ndash; मीरपुर*

पाकिस्तान के ओपनर अहमद शहजाद ने 2014 के सुपर-10 राउंड में बांग्लादेश के खिलाफ 111* रन बनाए। अपनी 96 मिनट लंबी पारी में उन्होंने 10 चौके और 5 छक्के लगाए। पाकिस्तान ने इस मैच में 190/5 बनाए और 50 रनों से जीत दर्ज की। येपाकिस्तान की ओर से टी-20 वर्ल्ड कप में बना पहला शतक था और व्यक्तिगत स्कोर के मामले में ये पारी आज भी टॉप-5 में आती है।

5. राइली रूसो ndash; 109 रन (56 गेंद) बनाम बांग्लादेश, 2022 ndash; सिडनी

Also Read: LIVE Cricket Score

2022 के सुपर-12 मुकाबले में साउथ अफ्रीका के राइली रूसो ने बांग्लादेश के खिलाफ 109 रन की धमाकेदार पारी खेलकर मैच का रुख बदल दिया। क्विंटन डी कॉक के साथ उनकी 168 रनों की साझेदारी उस टूर्नामेंट की सबसे शानदार साझेदारियों में से एक रही। साउथ अफ्रीका ने 205/5 बनाए और बांग्लादेश को केवल 101 पर समेट दिया। रूसो की ये पारी आज भी टॉप-5 में शामिल है।

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.