वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में कहा कि हमारा 2-3 शहरों और मंदिरों वाले शहरों पर फोकस रहेगा। इसके लिए 5000 करोड़ का एलोकेशन किया जा रहा है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में कहा कि देश में हेल्थ प्रमोशन के लिए मौजूदा इंस्टीट्यूट्स अपग्रेड होंगे। साथ ही 1.5 केयर गिवर्स को ट्रेनिंग दी जाएगी। इसके अलावा 5 रीजनल मेडिकल हब बनाए जाएंगे। ये हब कई तरह के जॉब के मौके खोलेंगे।
बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार को लेकर क्या ऐलान किया गया?वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार को लेकर कई अहम घोषणाएं कीं।
रोजगार और सेवा क्षेत्र
शिक्षा से रोजगार और उद्यमिता को जोड़ने पर विशेष फोकस
विकसित भारत के लिए सेवा क्षेत्र को कोर ड्राइवर के रूप में विकसित किया जाएगा
AI समेत नई तकनीकों के प्रभाव का आकलन करने के लिए एक उच्च स्तरीय समिति का गठन
दक्षता आधारित रोजगार
स्किल आधारित रोजगार को बढ़ावा
स्वास्थ्य पेशेवर तैयार करने वाले संस्थानों का अपग्रेडेशन
रेडियोलॉजी, एनेस्थीसिया जैसे विशेष क्षेत्रों पर जोर
अगले 5 वर्षों में 1 लाख एलाइड हेल्थ प्रोफेशनल (AHP) जोड़े जाएंगे
1.5 लाख केयर गिवर्स को प्रशिक्षण दिया जाएगा
स्वास्थ्य और मेडिकल टूरिज्म
मेडिकल टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए 5 क्षेत्रीय मेडिकल हब की स्थापना
निजी क्षेत्र की भागीदारी के साथ हेल्थकेयर कॉम्प्लेक्स विकसित होंगे
कॉम्प्लेक्स में आयुष केंद्र, डायग्नोस्टिक, पोस्ट केयर और रीहैबिलिटेशन सेंटर शामिल होंगे
इससे स्वास्थ्य क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे
योग और आयुर्वेद
प्राचीन योग पद्धति और आयुर्वेद को बढ़ावा
तीन नए अखिल भारतीय आयुर्वेदिक संस्थानों की स्थापना
ऑरेंज इकोनॉमी
गेमिंग, कॉमिक्स जैसे सेक्टर में 2030 तक 20 लाख पेशेवरों की जरूरत
AVGC कंटेंट क्रिएटर लैब्स स्थापित की जाएंगी
पूर्वी भारत में नए राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान की स्थापना
शिक्षा
बड़े औद्योगिक और लॉजिस्टिक कॉरिडोर के पास 5 यूनिवर्सिटी टाउनशिप बनाई जाएंगी
हर जिले में एक महिला छात्रावास का निर्माण
पर्यटन
नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हॉस्पिटैलिटी की स्थापना
20 प्रमुख पर्यटन स्थलों पर 10 हजार गाइड्स के कौशल उन्नयन की योजना
नेशनल डेस्टिनेशन डिजिटल नॉलेज ग्रिड की शुरुआत
इसके अलावा अपने बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री ने बताया कि पांच वर्ष में 20 नए जल मार्ग शुरू होंगे। वाराणसी और पटना में जहाज मरम्मत सुविधा स्थापित होगी। समुद्री विमान वीजीएफ योजना की शुरुआत होगी।
AI मिशन फंड को लेकर बड़ा ऐलानवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण को दौरान बताया कि AI का इस्तेमाल बहुत बड़े लेवल पर होगा। AI मिशन, क्वांटम मिशन, इनोवेशन फंड के जरिए टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल होगा।
बैंकिंग सिस्टम के लिए बनेगी हाई लेवल कमेटी- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमणलोकसभा में बजट भाषण देते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि देश का बैंकिंग सिस्टम इस समय मजबूत स्थिति में है और बैंकों की बैलेंसशीट सुदृढ़ बनी हुई है। उन्होंने बताया कि ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए बैंकिंग सेक्टर के लिए एक हाई लेवल कमेटी का गठन किया जाएगा।
वित्त मंत्री ने यह भी घोषणा की कि पावर फाइनेंस कॉरपोरेशन (PFC) और REC की रीस्ट्रक्चरिंग की जाएगी। इसके अलावा कॉरपोरेट बॉन्ड मार्केट को बढ़ावा देने के लिए टोटल रिटर्न स्वैप की शुरुआत होगी। नगर निकायों को वित्तीय रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से म्यूनिसिपल बॉन्ड के लिए 100 करोड़ रुपये की विशेष योजना लाने का भी ऐलान किया गया।
Budget 2026: सात हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का एलानबजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने देश में रेल कनेक्टिविटी को नई रफ्तार देने का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि भारत में छह हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे। प्रस्तावित कॉरिडोर में मुंबई-पुणे, पुणे-हैदराबाद, हैदराबाद-चेन्नई, चेन्नई-बेंगलुरु, दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी-सिलीगुड़ी रूट शामिल हैं। इन परियोजनाओं से प्रमुख शहरों के बीच यात्रा समय घटेगा और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
वित्त मंत्री ने तीन राज्यों में माइनिंग कॉरिडोर का किया ऐलानवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि ओडिशा, केरल और छत्तीसगढ़ में माइनिंग कॉरिडोर बनाया जाएगा।
छोटे और मझोले उद्यमों को मजबूती देने के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का ग्रोथ फंड बनाया जाएगा- वित्त मंत्रीवित्त मंत्री ने घोषणा की कि छोटे और मझोले उद्यमों (SME) को मजबूती देने के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का ग्रोथ फंड बनाया जाएगा। इसके साथ ही सरकार टेक्सटाइल सेक्टर को भी प्रोत्साहन देने की तैयारी में है। बजट में यह भी ऐलान किया गया कि 5 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में बुनियादी ढांचे के विकास पर विशेष जोर दिया जाएगा, जिससे शहरी इंफ्रास्ट्रक्चर को नई गति मिलेगी।
यह कर्तव्य भवन में बना पहला बजट है- निर्मला सीतारमणवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि यह कर्तव्य भवन में बना पहला बजट है। हमारा दूसरा कर्त्वय लोगों की आकांक्षा को पूरा करना है। तीसरा कर्तव्य सबका साथ सबका विकास करना है।
घरेलू विनिर्माण क्षमता का निर्माण किया गया, ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत किया गया- निर्मला सीतारमणवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में बजट पेश कर रही हैं। उन्होंने कहा, घरेलू विनिर्माण क्षमता का निर्माण किया गया, ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत किया गया। सरकार ने लोकलुभावनवाद की बजाय आम लोगों को प्राथमिकता दी। सरकार ने बयानबाज़ी की जगह सुधारों को चुना। मोदी सरकार ने असमंजस छोड़कर निर्णायक कार्रवाई का रास्ता अपनाया। भारत की विकास यात्रा लगातार आर्थिक वृद्धि और नियंत्रित महंगाई से चिन्हित रही है। नीतिगत फैसलों से मजबूत मैक्रो-आर्थिक स्थिरता सुनिश्चित हुई है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश कर रही हैं बजटवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में अपना 9वां केंद्रीय बजट पेश कर रही हैं, टैक्सपेयर्स, किसान, युवा और निवेशक को बजट से कई उम्मीदें हैं।
केंद्रीय कैबिनेट ने केंद्रीय बजट 2026-2027 को मंजूरी दी।Union Budget 2026 पर उम्मीदों के बारे में कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में स्ट्रक्चरल समस्याएं हैं जिन्हें एक दशक से ठीक नहीं किया गया है, प्राइवेट कैपिटल इन्वेस्टमेंट शुरू नहीं हुआ है... फॉरेन डायरेक्ट इन्वेस्टमेंट कम हो गया है... मुझे उम्मीद है कि वित्त मंत्री भारतीय अर्थव्यवस्था में स्ट्रक्चरल असमानताओं को पहचानेंगे और उन्हें ठीक करने के लिए ईमानदार होंगे।"
बजट 2026 से पहले भारतीय शेयर बाजार लाल निशान पर खुला, वहीं चांदी 26 हजार से ज्यादा टूटी, वहीं सोना करीब 13500 तक टूटा
निर्मला सीतारमण अब राष्ट्रपति भवन पहुंचींवित्त मंत्री निर्मला सीतारमण लगातार नौवीं बार बजट पेश करेंगी। इसके साथ ही वो देश के संसदीय इतिहास में नया रिकॉर्ड बनाएंगी। वित्त मंत्री सीतारमण पूर्व पीएम मोरारजी देसाई के 10 बजट के रिकॉर्ड के बेहद करीब पहुंच जाएंगी। देसाई ने 1959-1964 के बीच 6 और 1967-1969 के बीच 4 बजट पेश किए थे। हालांकि, लगातार बजट पेश करने के मामले में सीतारमण सबसे आगे रहेंगी। उन्होंने पूर्व वित्त मंत्री चिदंबरम (9 बजट) और प्रणब मुखर्जी (8 बजट) को भी पीछे छोड़ दिया है। इन दोनों वित्त मंत्री ने अलग-अलग कार्यकालों में ये आंकड़े छुए थे।