जम्मू कश्मीर के बारामूला में सुबह-सुबह डोली धरती। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.6 मापी गई। भूकंप से जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं।
पाकिस्तान के ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच का बहिष्कार करने के बयान पर BCCI उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने कहा, 'ICC का बयान आया है जिसमें उन्होंने खेल भावना को लेकर कहा है। हम ICC से पूरी तरह सहमत हैं। BCCI इस पर कोई टिप्पणी नहीं करेगी। जब तक ICC से हमारी बात ना हो जाए।'ममता बनर्जी का बड़ा बयान, भाजपा अब बंगाल को बदनाम कर रही है। बंग भवन के बाहर पुलिस की तैनाती पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि डर का माहौल बनाया जा रहा है।संसद के बजट सत्र में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर लोकसभा में चर्चा जारी। सरकार की ओर से चर्चा की शुरुआत केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल ने की। आज राहुल भी संसद में बोलेंगे।राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा करते हुए राहुल गांधी ने डोकलाम का जिक्र किया। राहुल के बयान पर लोकसभा में हंगामा।-नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान डोकलाम का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा ने हमारी देशभक्ति पर सवाल उठाए। बयान पर लोकसभा में जमकर हंगामा हुआ।
-रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बयान पर आपत्ति दर्ज कराई। राजनाथ ने कहा कि राहुल ने सदन में एक पब्लिश्ड मैगज़ीन की कहानी के कोट्स का हवाला दिया, जो सदन के नियमों के खिलाफ है। राहुल गांधी का कहना है कि उनका सोर्स भरोसेमंद है और इसमें एक पूर्व आर्मी जनरल के अप्रकाशित संस्मरणों के कोट्स शामिल हैं।
-गृहमंत्री अमित शाह ने जताई राहुल गांधी के बयान पर आपत्ति।