Uttar Pradesh: पति ने पत्नी के साथ मिलकर प्रेमिका का किया ऐसा हाल, कपड़े उतार किया उसे नग्न और फिर किया उसका...बाद में मिली इस हाल में
Rajasthankhabre Hindi February 02, 2026 11:45 PM

इंटरनेट डेस्क। यूपी में गोरखपुर में एक ऐसा मामला सामने आया हैं जो आपको हिलाकर रख देगा। जी हां यहां पुलिस ने महिला की हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि प्रेम विवाह करने वाली मुंबई की रहने वाली युवती की हत्या उसके प्रेमी ने ही अपनी पत्नी के साथ मिलकर की थी। जबकि शव को ठिकाने लगाने में दोस्त ने उसका साथ दिया था। पहचान छिपाने की खातिर हत्या के बाद युवती का सिर ईंट से कूंचा गया था और शव को निर्वस्त्र कर झाड़ियों में फेंक कर हत्यारोपी फरार हुए थे।

क्या हुआ था
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पुलिस के सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रेम विवाह हत्या की वजह बना है। मृतका की पहचान पूजा, निवासी मुंबई के तौर पर हुई है, पुलिस के अनुसार पूजा और आरोपी युवक के बीच मुंबई में प्रेम प्रसंग हुआ था, जिसके बाद दोनों ने प्रेम विवाह किया था, जबकि युवक की 15 साल पहले शादी हो गई थी, मुंबई में प्रेम विवाह के बाद पूजा अपने प्रेमी के पैतृक गांव आ गई, दोनों के बीच लगातार विवाद होने लगे।

आरोपी गिरफ्तार
आपसी कलह इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने पत्नी के साथ मिलकर पूजा की हत्या की साजिश रच डाली। शव की पहचान मिटाने की कोशिश को लेकर पूजा के चेहरे को ईंट से कुचल दिया गया, इसके बाद उसके कपड़े उतार दिए गए और शव को एक स्कूटी पर रखकर पीपीगंज थाना क्षेत्र में गोबरहिया नाले के पुल के नीचे झाड़ियों में फेंक दिया गया. पुलिस के मुताबिक शव मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की। पुलिस ने आरोपी को अयोध्या से गिरफ्तार किया है।

pc- science.howstuffworks.com

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.