रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर को फैंस ने बहुत प्यार दिया. फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है. धुरंधर 2025 की सबसे ज्यादा कमाने वाली हिंदी फिल्म थी. अब फिल्म का दूसरा पार्ट 19 मार्च 2026 को रिलीज होने वाला है. फैंस धुरंधर 2 को लेकर काफी एक्साइटेड हैं.
धुरंधर 2 को लेकर हिंट
इसी बीच रणवीर सिंह ने एक पोस्ट शेयर की है, इसके बाद से धुरंधर 2 को लेकर चर्चा होने लगी है. रणवीर सिंह ने पोस्ट कर लिखा, 'कल (3 फरवरी) 12:12.' रणवीर की इस पोस्ट के बाद फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि फिल्म धुरंधर 2 का कल टीजर रिलीज हो सकता है. हालांकि, इसे लेकर अभी तक ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई है.
बता दें कि पहले खबरें आई थीं कि धुरंधर 2 का टीजर सनी देओल की बॉर्डर 2 के साथ रिलीज होने वाला है. हालांकि, ऐसा नहीं हुआ और फिर फिल्ममेकर आदित्य धर ने ये साफ किया कि टीजर जल्द ही आने वाला है. वहीं खबरें हैं कि धुरंधर 2 का नाम 'धुरंधर: द रिवेंज' होगा.

बता दें कि धुरंधर को आदित्य धर ने बनाया है. इस फिल्म में रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे स्टार्स थे. फिल्म को बहुत पसंद किया गया था. फिल्म ने रिकॉर्ड ब्रेक कमाई की थी. Sacnilk के मुताबिक, फिल्म वे दुनियाभर में 1303 करोड़ कमाए थे. वहीं नेट 836.95 करोड़ का कलेक्शन किया था. ओवरसीज फिल्म ने 299 करोड़ कमाए थे.
फिल्म में सारा अर्जुन ने फीमेल लीड का रोल प्ले किया था. वहीं फिल्म के गाने बहुत हिट रहे. धुरंधर में शरारत नाम का आइटम सॉन्ग था, जो कि जबरदस्त हिट था. इस आइटम नंबर को आयशा खान और क्रिस्टल डीसूजा ने परफॉर्म किया था. दोनों के डांस और अदाओं ने फैंस पर जादू कर दिया था. वहीं एक्टर अक्षय खन्ना की हर तर चर्चे हुए. उनकी एक्टिंग, डांस और स्टाइल सब कुछ वायरल हो गया था.