सनी देओल की ये फिल्म महज 10 दिनों में 374 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन कर चुकी है. साथ ही, हर दिन कमाई के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं. अब मेकर्स ने ऑडियंस को अट्रैक्ट करने और फिल्म की कमाई में इजाफा करने के लिए एक बड़ा ऑफर निकाला है.
‘बॉर्डर 2’ मेकर्स एक दिन के लिए 149 रुपये में ये फिल्म देखने का ऑफर लेकर आए हैं. अगर आपने अभी तक ये फिल्म नहीं देखी है और देखने का प्लान कर रहे हैं, तो आप सिर्फ 149 रुपये में इस मूवी को देख सकते हैं. हालांकि, ये ऑफर सिर्फ एक दिन (मंगलवार 3 फरवरी) के लिए ही है.
इस ऑफर के बारे में बताते हुए मेकर्स ने लिखा, “एक ब्लॉकबस्टर एक्सपीरियंस जो आपके मंगलवार को बाहर निकलने लायक बना देगा. बॉर्डर 2 देखें सिर्फ 149 रुपये में. अभी अपने टिकट बुक करें.”
अनुराग सिन्हा के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में सनी देओल के अलावा, वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ भी अहम किरदार निभाते हुए नजर आए. ‘बॉर्डर 2’ की कहानी 1971 के उस युद्ध की घटनाओं को दिखाती है जब पाकिस्तान ने भारत पर तीनों मोर्चों (थल, जल, वायु) पर हमला किया था.