प्रभास की फिल्म कल्कि 2898 एडी को फैंस ने काफी पसंद किया. फिल्म में अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, कमल हासन जैसे स्टार्स थे. नाग अश्विन की इस फिल्म का दूसरा पार्ट आने वाला है. फिल्म के सीक्वल में दीपिका की जगह कौन लेगा इसे लेकर चर्चाएं हैं.
अब खबरें हैं कि फिल्म के सीक्वल में दीपिका पादुकोण की जगह सई पल्लवी लेने वाली हैं. हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के मुताबिक, दीपिका पादुकोण को सई पल्लवी रिप्लेस कर रही हैं. फिल्म की टीम के रिप्रजेंटेटिव ने ये कंफर्म किया है कि दीपिका पादुकोण की जगह सई पल्लवी को लेने को लेकर विचार किया जा रहा है.
दीपिका पादुकोण की एग्जिट, सई होंगी नई सुमति?
उन्होंने बताया, 'कुछ भी फाइनल नहीं हुआ है. लेकिन हां, दीपिका की एग्जिट के बाद मेकर्स सई पल्लवी को SUM-80 के रोल के लिए देख रहे हैं. उन्हें लगता है कि सई पल्लवी इस रोल के लिए परफेक्ट होंगी. हालांकि, सई पल्लवी को अभी फाइनल नहीं किया गया है. ऑफिशियल कंफर्मेशन का इंतजार करिए. प्रोड्यूसर कास्टिंग फाइनल होने के बाद स्टेटमेंट जारी करेंगे.'
View this post on Instagram
बता दें कि फिल्म में दीपिका सुमति या SUM-80 के रोल में थीं. वो प्रोजेक्ट के लिए लैब सब्जेक्ट थी, और प्रेग्नेंट थीं. लेकिन वो अमिताभ बच्चन के जरिए कमल हासन की यस्किन लैब से भाग जाती हैं. बता दें कि शोभिता धुलिपाला ने दीपिका को तेलुगू वर्जन में डब किया था. दूसरे पार्ट से दीपिका को निकाल दिया गया था. मेकर्स ने खुद इसकी अनाउंसमेंट की थी.
बता दें कि कल्कि 2898 एडी जून 2024 में रिलीज हुई थी. फिल्म ने दुनियाभर में 1042 करोड़ का कलेक्शन किया था. फिल्म में प्रभास भैरव के रोल में थे. वहीं अमिताभ बच्चन अश्वत्थामा के रोल में थे. वहीं कमल हासन विलेन सुप्रीम यास्किन के रोल में थे. फिल्म को बहुत पसंद किया गया था. अब दूसरे पार्ट को लेकर भी काफी चर्चा है.