Latest News Today Live Updates in Hindi: अमेरिका से ट्रेड डील और टैरिफ हटने की खबर से भारत में खुशी का माहौल है। एनडीए संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी का अभिनंदन किया गया। शेयर बाजार में आज सुबह भारी उछाल देखा गया। पिछले कई दिनों से लगातार गिर रही सोना चांदी भी बढ़ी। पल पल की जानकारी...
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा भारत अमेरिका ट्रेड डील के साथ ही टैरिफ घटाकर 18 फीसदी करने के ऐलान से भारतीय शेयर बाजार में बहार आ गई। शुरुआती कारोबारी में सेंसेक्स 2500 से ज्यादा अंक उछल गया तो निफ्टी में भी 700 से ज्यादा अंकों का उछाल देखा गया। ALSO READ: टैरिफ कटौती और ट्रेड डील से शेयर बाजार में बहार, 2500 अंक उछला सेंसेक्स, निफ्टी में भी 700 अंक बढ़ा
आज सुबह वायदा कारोबार में सोने चांदी में भी बढ़त दिखाई दी। सुबह 9.45 बजे चांदी 16740 रुपए बढ़कर 2,52,500 रुपए प्रति किलो हो गई। सोना भी 4709 रुपए बढ़कर 1,48,700 रुपए प्रति किलो हो गया।
-एनडीए संसदीय दल की बैठक में पीएम मोदी का अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर अमित शाह, राजनाथ सिंह और नितिन नवीन समेत दिग्गज उपस्थित थे।
-कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर चर्चा के लिए लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है।