टैरिफ में कटौती, यह पीएम मोदी की जीत : शाहनवाज हुसैन
Indias News Hindi February 04, 2026 05:42 AM

New Delhi, 3 फरवरी . भाजपा प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने अमेरिका की ओर से India पर थोपे गए टैरिफ में कटौती किए जाने के कदम को Prime Minister मोदी के पराक्रम का नतीजा बताया.

उन्होंने से बातचीत में Wednesday को कहा कि इस बात को खारिज नहीं किया जा सकता है कि इससे आगामी दिनों में India की आर्थिक दशा पर सकारात्मक असर पड़ेगा. व्यापारिक गतिविधियों को भी नई तेजी मिलेगी.

शाहनवाज हुसैन पश्चिम बंगाल की Chief Minister ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा और दावा किया कि उन्हें इस बात के बारे में अच्छे से पता है कि आगामी दिनों में उन्हें हार का मुंह देखना होगा, इसलिए वो अब अपनी विसंगतियों को छुपाने के लिए चुनाव आयोग पर ठीकरा फोड़ रही हैं. लेकिन, मैं एक बात स्पष्ट कर देना चाहता हूं कि इससे कुछ भी प्राप्त होने वाला नहीं है.

उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी को यह बात समझ लेनी चाहिए कि Prime Minister और केंद्रीय गृह मंत्री सम्मानित नेता हैं. दोनों वरिष्ठ नेता जहां कहीं भी जाते हैं, उनका स्वागत रेड कार्पेट से ही किया जाता है. पश्चिम बंगाल की Chief Minister ममता बनर्जी को भी वही सम्मान दिया जाता है, जो किसी दूसरे राज्य के सीएम को दिया जाता है. लेकिन, यह दुर्भाग्य की बात है कि वो Police प्रशासन से उलझ रही हैं. ऐसा करके वो राजनीति के क्षेत्र में खुद की प्रासंगिकता को समाप्त करने की कोशिश कर रही हैं. ऐसा करने के बाद उनके पास सवाल करने का कोई नैतिक हक नहीं है.

भाजपा प्रवक्ता ने शिवसेना (यूबीटी) के नेता संजय राउत पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि संजय राउत को बोलने की बीमारी हो चुकी है और वो हर मुद्दे पर बोलते हैं. ऐसा करके वो उसे राजनीति चोगा पहनाने की कोशिश करते हैं, जिसे किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है.

उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य की बात है कि संजय राउत, अजित पवार की दुर्भाग्यपूर्ण हादसे में हुई मौत का भी Politicalरण करने की कोशिश कर रहे हैं. अब कोई सामने आकर राजनीति करने की कोशिश कर रहा है, तो ऐसी स्थिति में मैं यही कहना चाहूंगा कि उन्हें बोलने की बीमारी हो चुकी है.

शाहनवाज हुसैन ने India और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर कहा कि यह एक अच्छा कदम है. इसे India की जीत के रूप में देखना चाहिए. इससे हमारी आर्थिक गतिविधियों को नई तेजी मिल रही है. इसे लेकर व्यापारियों में भी उत्साह का माहौल है, जिसे शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता है.

एसएचके/एबीएम

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.