Cheap Home Decor Market : ये हैं भारत की सस्ती होम डेकोर मार्केट्स, 100 रुपये से हो होती है शुरुआत
TV9 Bharatvarsh February 04, 2026 11:42 AM

Cheap Home Decor Market :घर बनाना ही काफी नहीं होता है, बल्कि उसे किस तरह से सजाया गया है ये भी जरूरी है. घर की सजावट का समान ही आपके घर को एक रिच लुक देने में मदद करता है. ऐसे में होम डेकोर अब सिर्फ अमीरों का शौक नहीं रह गया है, बल्कि आम लोगों की पसंद भी बन चुका है. हालांकि, कुछ लोगों को लगता है कि, घर को अगर रिच लुक देना है तो उसके लिए महंगे बजट की जरूरत होती है. लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि भारत में अब कई मार्केट ऐसी हैं, जहां सस्ते होम डेकोर आइटम्स मिलते हैं.

जी हां, देश के कई शहरों में ऐसी मार्केट्स हैं जहां 100 रुपये से भी कम कीमत में शानदार सजावट का सामान मिल जाता है. यहां आपको वॉल हैंगिंग, आर्टिफिशियल प्लांट, कैंडल स्टैंड, कुशन कवर और हैंडमेड आइटम्स तक सस्ते दामों में मिल जाते हैं. अगर आप भी अपने घर को सजाने का प्लान कर रहे हैं तो इन मार्केट्स को एक बार तो जरूर एक्सप्लोर कर सकते हैं. चलिए जानते हैं इनके बारे में पूरी जानकारी.

ये भी पढ़ें: Couple Places in Delhi: दिल्ली की वो 4 जगहें जहां फ्री है एंट्री, पार्टनर संग बिताएं सुकून के पल

गुरुग्राम की बंजारा मार्केट

गुरुग्राम के सेक्टर 56 में लगने वाली बंजारा मार्केट अपने सस्ते होम डेकोर आइटम्स के लिए ही जानी जाती है. ये सिर्फ दिल्ली-एनसीआर ही नहीं बल्कि अब देशभर में मशहूर हो गई है. यहां आपको फैंसी मिरर, टेबल, झूमर, सीनरी, एंटिक पीस, लैंप से लेकर क्रॉकरी आइटम्स भी मिल जाते हैं. इनकी डिजाइन इतनी यूनिक और ट्रेंडी होती है कि आपको यकीन ही नहीं होगा कि, ये इतने कम दाम पर मिल रहे हैं. हालांकि, आपको बार्गेन करना आना चाहिए.

जयपुर का बापू बाजार

सस्ती चीजों की मार्केट की बात की जाए तो बापू बाजार को कैसे भूला जा सकता है. ये जयपुर की सबसे फेमस मार्केट में से एक है. यहां आपको सिर्फ होम डेकोर ही नहीं बल्कि कपड़े, जूते और चूड़ियों की भी कई दुकानें मिल जाएंगी. यहां आपको सांगानेरी प्रिंट बेडशीट, रजाई, कुशन कवर, हैंडीक्राफ्ट और संगमरमर से बने कई आइटम्स सस्ते दामों पर मिल जाएंगे. जो आपके घर की शोभा को दोगुना बढ़ा सकते हैं.

मुंबई का कोलाबा कॉज़वे मार्केट

दक्षिण मुंबई के शहीद भगत सिंह रोड पर स्थित ये मार्केट अपने रीजनेबल प्राइज के लिए जाना जाता है. यहां आपको सबकुछ मिल जाएगा. ये शॉपिंग स्ट्रीट किसी ट्रीट से कम नहीं है. यहां फैशनेबल कपड़े, ज्वेलरी, फुटवियर से लेकर होम डेकोर के भी कई शानदार आइटम्स मिलते हैं. सबसे खास बात ये है कि, यहां आपको सभी सामान काफी किफायती दामों पर मिल जाता है. इस मार्केट में मोलभाव करना बिल्कुल न भूलें.

गोवा का अंजुना पिस्सू बाजार

गोवा की ट्रिप पर जाएं तो वहां का अंजुना पिस्सु बाजार घूमना न भूलें. ये जगह शॉपिंग के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है. यहां आपको हैंडीक्राफ्ट, सीनरी, एंटीक चीजों काफी कम दाम पर मिल जाएंगी. लेकिन सबसे जरूरी है कि आप मोलभाल जरूर करें.

लखनऊ की बुध बाजार

लखनऊ में भी होम डेकोर का सामान आपको काफी कम दामों पर मिल जाता है. लखनऊ के निशातगंज में लगने वाली बुध बाजार अपने सस्ते सामानों के लिए जानी जाती है. यहां दूर-दूर लोग आते हैं और कपड़े से लेकर होम डेकोर का शानदार सामान लेकर जाते हैं. ये बाजार हर बुध कोनिशांतगंज पुल के नीचे लगती है, जो काफी बड़ी होती है.

ये भी पढ़ें: बैग से फोन स्टैंड तकपुरानी जींस है बड़े काम की, इससे घर पर ही बनाएं ये 6 चीजें

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.