Jokes: एक आदमी की बीवी उसके हर काम में नुक्स निकालती थी, अगर वो अंडा बॉईल कर देता तो कहती कि फ्राई करना था.. पढ़ें आगे
Rochak Khabare February 04, 2026 05:44 PM

Joke 1:

रामकथा चल रही थी,
अचानक माइक पर अनाउंसमेंट हुआ।
भाई, पवन अरोड़ा जी जहां कहीं भी हों.. तुरंत घर पहुंचें।
वन्दना भाभी, उनका घर पर इंतजार कर रही हैं।
राम कथा सुन रहे भाई पवन अरोड़ा तत्काल उठ खड़े हुए
और उठकर घर जाने लगे।
तभी महिलाओं में बैठी वन्दना भाभी चिल्लाई…
अरे बैठो बैठो राम कथा सुनो।
मैंने तो खाली चेक करने के लिए अनाउंसमेंट करवाया था कि
राम कथा ही सुनने गए हो या कहीं और
जय श्री राम

Joke 2:

एक आदमी की बीवी उसके हर काम में नुक्स निकालती थी.
अगर वो अंडा बॉईल कर देता तो कहती,
कि फ्राई करना था और अगर फ्राई करता तो
कहती थी कि आज बॉईल करना था।
एक दिन आदमी ने सोचा
आज इसको नुक्स निकलने नहीं दूंगा
उसने दोनों बना दिए..!!
पहले तो वो दोनों अन्डो को गौर से देखती रही
फिर बोली:- तुम्हे अकल कब आयेगी..?
जिस अंडे को फ्राई करना था,
उसको बॉईल कर दिया और
जिसको बॉईल करना था उसको फ्राई..!!

Joke 3:

पति पत्नी से प्रिये, मैं तुमसे बहुत प्यार करता हूं।
पत्नी- तो क्या मैं आपको नहीं करती?
मैं तो आपके लिए सारी दुनिया से लड़ सकती हूं।
पति- लेकिन तुम तो दिन-रात मुझसे ही लड़ती रहती हो?
पत्नी- जानू, आप ही तो मेरी दुनिया हो !

Joke 4:

शादी क्या है ?
शादी वह खूबसूरत जंगल हैं जहाँ
बहादुर शेरो का शिकार हिरणियां करती है!
शादी मतलब, अजी सुनते हो से लेकर
बहरे हो गए हो क्या?” तक का सफर!
शादी मतलब “तेरे जैसा कोई नहीं से लेकर
तेरे जैसे बहुत देखे हैं” तक का सफर !
शादी मतलब “आप रहने दीजिए से लेकर
“मेहरबानी करके आप तो रहने ही दो” तक का सफर!
शादी मतलब “कहाँ गई थी जान से लेकर
कहाँ मर गई थी तक का सफर !”
शादी मतलब “आप मुझे नसीब से मिले हो से लेकर
नसीब फूटे थे जो तुम मिले तक का सफर !
शादीशुदा जिंदगी कश्मीर जैसी है,
खूबसूरत तो है परंतु आतंक बहुत है!

Joke 5:

चिंटू खूबसूरत लड़की का हाथ पकड़कर बोला...
चिंटू- आई लव यू। तुम दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की हो।
लड़की- अच्छा, पर तुम्हारे पीछे मुझसे भी ज्यादा खूबसूरत लड़की खड़ी है।
चिंटू- पर अब मैं ये डायमंड रिंग किसको दूं?
तभी लड़की भी झट से बोल पड़ी- लो, अब क्या मैं अपने जानू से मजाक भी नहीं कर सकती क्या
 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.