World Cancer Day: रोज की ये 5 आम आदतें बढ़ा सकती हैं कैंसर का खतरा, एक्सपर्ट ने किया अलर्ट
TV9 Bharatvarsh February 04, 2026 05:44 PM

हर साल 4 फरवरी को World Cancer Day मनाया जाता है. इसका मक़सद लोगों को कैंसर के कारणों, बचाव और समय पर इलाज को लेकर जागरूक करना है. बीते कुछ सालों से भारत समेत दुनियाभर में कैंसर के मामले बढ़ रहे हैं. खानपान का ग़लत होना और लाइफस्टाइल का ख़राब होना इसका बड़ा कारण है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि कैंसर का ख़तरा रोजमर्रा की कुछ आदतें भी धीरे-धीरे बढ़ाती हैं.

रोज़ की वो कौन सी आदतें हैं जो कैंसर का ख़तरा बढ़ा देती हैं. इस बारे में मैक्स हॉस्पिटल में ऑनकोलॉजिस्ट डॉ रोहित कपूर ने बताया है.

जंक फूड और प्रोसेस्ड खाना

अगर आप हर कुछ दिन में जंक फ़ूड खाते हैं
तो ये खतरनाक साबित हो सकता है. इनमें मौजूद ट्रांस फैट शरीर में सूजन और हार्मोनल असंतुलन पैदा करते हैं, जिससे आंतों और पेट के कैंसर का ख़तरा बढ़ जाता है.

एक्सरसाइज न करना

डॉक्टर सलाह देते हैं कएक्सरसाइज बहुत ज़रूरी है. लेकिन अगर आप हफ़्ते में तीन से चार दिन भी एक्सरसाइज नहीं कर पाते तो सेहत के लिए ठीक नहीं है. एक्सरसाइज न करना और मोटापा ये सभी कैंसर के साइलेंट ट्रिगर हैं. फिजिकल एक्टिविटी की कमी से शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ता है

शराब का अधिक सेवन

डॉक्टर बताते हैं कि शराब आप कम पियें ya ज़्यादा इसका बुरा असर आपकी सेहत पर होता ही है. इससे लिवर कैंसर का रिस्क होता है. अगर आप शराब पीते हैं तो इसको छोड़ने की कोशिश करें

नींद की कमी

कम नींद लेना भी कैंसर का रिस्क फैक्टर माना जाता है. नींद की कमी से शरीर की सेल रिपेयर प्रक्रिया प्रभावित होती है, जिसका कुछ असर इम्यून सिस्टम पर पड़ता है. इम्यून सिस्टम कमजोर होने से कैंसर का रिस्क होता है.

कैंसर से बचाव कैसे करें

कैंसर से बचाव के लिए लाइफस्टाइल में छोटे बदलाव करें

पूरी नींद लें कम से कम 7 घंटे की

फ़ास्ट फ़ूड महीने में एक दो बार से ज़्यादा न खाएं

रोज़ एक्सरसाइज करें

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.