संसद के बजट सत्र में उस समय भारी हंगामा देखने को मिला जब भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने देश के पूर्व प्रधानमंत्रियों- पंडित जवाहर लाल नेहरू, श्रीमती इंदिरा गांधी और राजीव गांधी को लेकर विवादित और अभद्र टिप्पणियां कीं। यह पूरा मामला लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा चीन सीमा विवाद को लेकर उठाए गए सवालों के बाद शुरू हुआ। इस मामले में निशिकांत दुबे कई किताबें भी संसद लेकर पहुंचे।
झारखंड से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के दो मिनट चौंतीस सेकंड के वीडियो में वे देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू को गद्दार और अय्याश तक कह रहे हैं। वो यहीं नहीं रुकते इंदिरा गांधी से लेकर राजीव गांधी और सोनिया गांधी के बारे में अश्लील और अभद्र टिप्पणी सदन में कर रहे हैं।
राहुल ने किया था नरवणे की पुस्तक का जिक्रसदन में दलील पेश करते हुए राहुल गांधी ने पूर्व सेना प्रमुख एमएम नरवणे की हालिया पुस्तक का हवाला दिया। उन्होंने पुस्तक के अंशों के आधार पर सरकार को घेरते हुए चीन के साथ सीमा विवाद और राष्ट्रीय सुरक्षा पर सवाल उठाए थे। राहुल गांधी का तर्क था कि सरकार सीमा की स्थिति को लेकर पूरी तरह पारदर्शी नहीं है।
निशिकांत दुबे का विवादित पलटवारराहुल गांधी के सवालों का जवाब देने के लिए जब भाजपा सांसद निशिकांत दुबे खड़े हुए, तो उन्होंने मर्यादाओं की सीमा लांघ दी। उन्होंने नेहरू-गांधी परिवार के इतिहास को कुरेदते हुए ऐसी टिप्पणियां कीं जिन्हें विपक्ष ने 'अश्लील' और 'अभद्र' करार दिया है। दुबे ने नेहरू, इंदिरा और राजीव गांधी के कार्यकाल की नीतियों की आलोचना करते हुए व्यक्तिगत आक्षेप लगाए।
Edited by: Vrijendra Singh Jhala