Job Alert: सरकारी नौकरी और भर्ती परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए कई महत्वपूर्ण अपडेट सामने आए हैं. उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने साल 2026 की भर्ती परीक्षाओं का पूरा कैलेंडर जारी कर दिया है, जिससे उम्मीदवार अपनी पढ़ाई की योजना बना सकते हैं. वहीं बीएसएनएल ने सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है और जल्द ही आवेदन प्रक्रिया शुरू होने वाली है. दूसरी तरफ अग्निवीर भर्ती 2026 को लेकर अभ्यर्थियों में एज लिमिट बढ़ाने की मांग तेज हो गई है. इन सभी अपडेट्स से उम्मीदवारों के लिए तैयारी और अवसर दोनों बढ़े हैं.
UKPSC परीक्षा कैलेंडर 2026उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2026 में होने वाली विभिन्न सरकारी भर्ती परीक्षाओं का कैलेंडर जारी कर दिया है. यह शेड्यूल पीडीएफ फॉर्मेट में उपलब्ध है, जिसमें अलग-अलग पदों की प्रिलिम्स और मेन परीक्षा की संभावित तारीखें दी गई हैं. इससे उम्मीदवार अपनी तैयारी बेहतर तरीके से प्लान कर सकेंगे. आयोग ने कहा है कि प्रशासनिक जरूरत के अनुसार तारीखों में बदलाव संभव है, इसलिए वेबसाइट पर रेगुलर अपडेट देखते रहें. इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें.
BSNL भर्ती 2026बीएसएनएल ने 2026 के लिए सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के 120 पदों पर भर्ती निकाली है. आवेदन प्रक्रिया 5 फरवरी से शुरू होकर 7 मार्च तक चलेगी. फॉर्म केवल ऑफिशियल वेबसाइट पर ऑनलाइन भरे जाएंगे. टेलीकॉम के 95 और फाइनेंस के 25 पद हैं. इंजीनियरिंग या CA/CMA योग्यता जरूरी है. उम्र सीमा 2130 वर्ष रखी गई है. चयनित अभ्यर्थियों को आकर्षक सैलरी और सरकारी भत्ते मिलेंगे.इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें.
अग्निवीर भर्ती 2026अग्निवीर भर्ती 2026 की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अहम खबर है. उम्मीदवार भर्ती की अधिकतम आयु सीमा 21 से बढ़ाकर 23 साल करने की मांग कर रहे हैं और इसे लेकर सोशल मीडिया पर अभियान भी चल रहा है. वहीं आवेदन प्रक्रिया अभी तक शुरू नहीं हो सकी है, जबकि पहले यह 1 फरवरी से शुरू होनी थी. भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा और कई पद शामिल हैं. इस खबर को विस्तार से पढ़ने के लिए यहां पर क्लिक करें.
और पढ़ें: BPSC ने जारी किया 2026 का एग्जाम कैलेंडर, जुलाई में होगा CCE; जानें दूसरे एग्जाम्स की डेट्स