सिंगर और कंपोजर पलाश मुच्छल भारती महिला क्रिकेटर स्मृति मंधाना के संग 23 नंबर 2025 को महाराष्ट्र के सांगली में शादी के बंधन में बंधने वाले थे. हालांकि, ये शादी अचानक टूट गई. उसके बाद ये कहा गया कि स्मृति के पिता की तबीयत बहुत ज्यादा खराब थी और जिसकी वजह से शादी को पोस्टपोन कर दिया गया है.
इसके कुछ दिनों बाद स्मृति ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर बताया कि ये शादी अब नहीं होगी.स्मृति मंधाना और पलाश मुच्छल की शादी टूटने के पीछे के कई कारण बताए गए. पलाश पर आरोप लगा कि उन्होंने स्मृति को धोखा दिया. लेकिन, कभी भी क्रिकेटर ने ऑफिशियल तौर पर ये नहीं कहा कि उन्हें धोखा मिला है.
अब टीवी एक्टर नंदीश संधू जो उस वक्त होने वाली शादी में पहुंचे थे, उन्होंने बताया कि आखिर क्या हुआ था वहां. मिस मालिनी को दिए इंटरव्यू में नंदीश ने पलाश पर लगे चीटिंग के आरोपों के बारे में बात करने से मना कर दिया और कहा,'अभी इस बारे में कुछ न कहना ही बेहतर है.पलाश को अपना पक्ष रखने दीजिए.'
उन्होंने ये भी कहा कि किसी ने भी पलाश से संपर्क कर उसका पक्ष नहीं सुना. सांगली में उस रात क्या हुआ था उसके बारे में बात करते हुए एक्टर ने कहा,'मैं शादी में गया था, लेकिन वो नहीं हुई. फिर मुझे पता चला है कि ये अब नहीं हो रही.'नंदीश ने बताया कि स्मृति मंधाना के पिता की तबीयत खराब होने की वजह से इस शादी को टाल दिया गया था.
एक्टर ने कहा,'ये टाल दी गई थी, क्योंकि जो खबर में आया था, वही बात थी. आप लोगों को बताया गया, सबको बताया गया कि स्मृति के पापा की तबीयत ठीक नहीं थी, वो हॉस्पिटल में थे और इसलिए सब कुछ टाल दिया गया.'