Viral Video: मेट्रो स्टेशन पर बंदे ने बनाई ऐसी Reel, अजीबोगरीब हरकत देख डर गए लोग
TV9 Bharatvarsh February 05, 2026 03:43 PM

सोशल मीडिया पर वायरल होना भला कौन नहीं चाहता और इसके लिए लोग कुछ भी करने को तैयार रहते हैं. ऐसे-ऐसे कंटेंट बनाते हैं कि देखकर लोगों को गुस्सा भी आता है, हैरानी भी होती है और हंसी भी आती है. इन दिनों ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को डरा भी दिया है और हंसा-हंसाकर लोटपोट भी कर दिया है. दरअसल, इस वीडियो में एक बंदा मेट्रो स्टेशन पर रील बनाता नजर आता है, लेकिन उसका तरीका इतना अजीब था कि वहां मौजूद यात्री भी डर गए और इधर-उधर भागने लगे.

वीडियो की शुरुआत दिल्ली के एक मेट्रो स्टेशन से होती है, जहां कई यात्री मेट्रो के इंतजार में खड़े नजर आते हैं. इसी बीच प्लेटफॉर्म पर मेट्रो आ जाती है और उसी के साथ प्लेटफॉर्म पर मौजूद एक यात्री का पागलपन भी शुरू हो जाता है. वो ऐसी-ऐसी हरकतें करने लगता है, जिसे देखकर किसी को भी लगेगा कि वो पागल हो गया है. उसकी इस अजीबोगरीब हरकत को देख प्लेटफॉर्म पर बैठा एक यात्री तो डर से भागने ही लगता है. इसी तरह एक महिला भी उसकी इस हरकत पर डर जाती है और भागकर मेट्रो में चढ़ जाती है. कुल मिलाकर कहें तो उसकी हरकतें माहौल को पूरी तरह असहज बना देती हैं.

ये भी पढ़ें: लापरवाही की हद! खेत में ट्रैक्टर चलाता दिखा छोटा सा बच्चा, वीडियो देखते ही भड़के लोग

मेट्रो स्टेशन पर ‘पगलाया’ बंदा

इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर @desimojito नाम की आईडी से शेयर किया गया है और मजाकिया अंदाज में कैप्शन में लिखा है, ‘अफसोस की बात है कि किसी ने उसकी मदद नहीं की और डॉक्टर को नहीं बुलाया’. महज 23 सेकंड के इस वीडियो को अब तक 38 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि सैकड़ों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है और तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं.

वीडियो देख किसी ने चुटकी लेते हुए कहा कि ‘उसका असली डॉक्टर CISF कर्मी है’, तो किसी ने कहा कि ‘रील बनाने का क्रेज अपने चरम पर है’. वहीं, एक अन्य यूजर ने गुस्से में कहा कि ‘सार्वजनिक जगह पर दिक्कतें पैदा करने के लिए पुलिस को बुलाया जाना चाहिए था’, तो कुछ यूजर्स ने कहा कि ‘ये मेंटल लगता है’.

यहां देखें वीडियो

Pity that nobody helped him and called the doctor pic.twitter.com/mV2Qi3zy6L

— desi mojito (@desimojito)

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.