'धुरंधर' से 'दंगल' तक, बॉलीवुड की इन 10 फिल्मों ने दुनियाभर में किया छप्परफाड़ कलेक्शन
एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क February 05, 2026 05:12 PM
पिछले कुछ दशकों में दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड फिल्मों ने काफी ग्रोथ दिखाई है. इस बढ़ोतरी में कई चीज़ों का हाथ रहा है, जैसे कि ज़्यादा इंटरनेशनल रिलीज़, अलग-अलग तरह का कंटेंट और असरदार मार्केटिंग. यहां उन बॉलीवुड की टॉप 10 उन फिल्मों की लिस्ट है जिन्होंने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार नोट छापे और अपनी कमाई से इतिहास रच दिया.
टॉप 10 वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में
बता दें कि दुनियाभर में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड की फिल्मों की लिस्ट में दंगल टॉप पोजिशन पर बनी हुई है. इसके बाद हालिया रिलीज रणवीर सिंह की धुरंधर ने अपनी जगह पक्की की है. कोई मोई के आंकड़ों के मुताबिक ये हैं टॉप 10 वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली 10 की लिस्ट
- दंगल- आमिर खान स्टारर साल 2016 में आई दंगल बॉलीवुड की अभी तक की वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. इसने दुनियाभर में 2059 करोड़ की कमाई कर इतिहास रच दिया था.
- धुरंधर- रणवीर सिंह की स्पाई ड्रामा धुरंधर लिस्ट में दूसरे नंबर पर है. बॉलीवुड की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली इस फिल्म ने दुनियाभर में 1353 करोड़ का कलेक्शन किया है.
- जवान- शाहरुख खान स्टारर साल 2023 में आई जवान ने भी वर्ल्डवाइड खूब तहलका मचाया था. इस फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 1163 करोड़ की कमाई की थी.
- पठान- शाहरुख खान की ही साल 2023 में रिलीज हुई पठान ने भी वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस लूट लिया था. इस फिल्म का ग्लोबल कलेक्शन 1069 करोड़ रुपये है.
- बजरंगी भाईजान- सलमान खान की साल 2015 में आई बजरंगी भाईजान दर्शकों को खूब पसंद आई थी. इस फिल्म ने भी दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर खूब भौकाल काटा था और वर्ल्डवाइड 915 करोड़ का कलेक्शन किया था.
- एनिमल- रणबीर कपूर की एनिमल इस लिस्ट में छठे नंबर पर है. इस फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 910 करोड़ की कमाई की थी.
- सीक्रेट सुपरस्टार- आमिर खान और जायरा वसीम की सीक्रेट सुपरस्टार साल 2017 में आई थी और इसे वर्ल्डवाइड खूब पसंद किया गया था. इस फिल्म ने ग्लोबली 2017 करोड़ कमाए थे.
- स्त्री 2- मैडॉक हॉरर यूनिवर्स की ब्लॉकबस्टर फिल्म स्त्री 2 साल 2024 में रिलीज हुई थी. इस हॉरर क़ॉमेडी फिल्म ने भी देश और दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर बवाल काट डाला था. फिल्म की कमाई की बात करें तो इसने वर्ल्डवाइड 884.45 करोड़ कमाए थे.
- छावा- साल 2025 की दूसरी ब्लॉकबस्टर फिल्म रही छावा ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर 827.06 करोड़ की शानदार कमाई की थी.
- पीके- आमिर खान स्टारर साल 2014 की ब्लॉकबस्टर पीके ने वर्ल्डवाइड 792 करोड़ का कलेक्शन किया था.