सोना-चांदी खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर: गोल्ड टूटा सिल्वर सस्ता, देखें आज के शहरवार रेट
Webdunia Hindi February 05, 2026 06:44 PM

Gold Silver Price Today : अंतर्राष्ट्रीय बाजार में सोने चांदी की कीमतों में भारी गिरावट के बाद भारतीय सराफा बाजार और कमोडिटी मार्केट में भी सोना चांदी धड़ाम हो गया।

वायदा कारोबार में आज सुबह करीब 9 बजे सोना 2,920 रुपए गिरकर 1,50,126 रुपए प्रति किलो हो गया। चांदी भी 6 फीसद की गिरावट के साथ 2,52,719 पर पहुंच गई। दोपहर 1 बजे सोना 206 रुपए की गिरावट के साथ 1,52,840 रुपए प्रति 10 ग्राम था तो चांदी 15,950 रुपए की गिरावट के साथ 2,52,900 रुपए प्रति किलो थी।

देश के सराफा बाजार में आज चांदी के दाम 20,000 रुपए गिरकर 3,00,000 रुपए प्रति किलो है। वहीं 24 कैरेट सोने के दाम 5040 रुपए की गिरावट के साथ 1,54,420 रुपए प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट सोना 1,41,550 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोना 1,15,820 रुपए प्रति 10 ग्राम मिल रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार (Comex) में भी चांदी कमजोर हुई है और इसकी कीमत 76.63 डॉलर प्रति औंस तक फिसल गई।

बताया जा रहा है कि रिकॉर्ड ऊंचाई से आई गिरावट, डॉलर की मजबूती और मुनाफावसूली के कारण बाजार में इस समय काफी उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

आपके शहर में क्या है चांदी के दाम?

मुंबई- 3,00,000 रुपए प्रति किलो

चेन्नई- 3,00,000 रुपए प्रति किलो

दिल्ली-3,00,000 रुपए प्रति किलो

हैदराबाद-3,00,000 रुपए प्रति किलो

कोलकाता- 3,00,000 रुपए प्रति किलो

जयपुर- 3,00,000 रुपए प्रति किलो

पटना- 3,00,000 रुपए प्रति किलो

लखनऊ- 3,00,000 रुपए प्रति किलो

इंदौर- 3,00,000 रुपए प्रति किलो

आपके शहर में क्या है सोने के दाम?

मुंबई- 1,54,420 रुपए प्रति 10 ग्राम

चेन्नई- 1,56,220 रुपए प्रति 10 ग्राम

दिल्ली- 1,54,570 रुपए प्रति 10 ग्राम

हैदराबाद- 1,54,420 रुपए प्रति 10 ग्राम

कोलकाता- 1,54,420 रुपए प्रति 10 ग्राम

जयपुर- 1,54,570 रुपए प्रति 10 ग्राम

पटना-1,54,470 रुपए प्रति 10 ग्राम

लखनऊ- 1,54,570 रुपए प्रति 10 ग्राम

अस्वीकरण : यह लेख केवल सूचना के उद्देश्य से है। यह कोई निवेश सलाह नहीं है। जीएसटी और अन्य कारणों से सोने चांदी के दाम यहां दिए गए दाम से अलग भी हो सकते हैं। किसी भी निवेश से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।

edited by : Nrapendra Gupta

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.