Video viral: लिफ्ट का यह वीडियो खड़े कर देगा आपके रोंगटे, बैठने से पहले सोचेंगे 10 बार, बड़ी मुश्किल से बची जान, वीडियो हो रहा वायरल
Rajasthankhabre Hindi February 05, 2026 07:43 PM

इंटरनेट डेस्क। सोशल मीडिया पर आपने कई तरह के वीडियो देखे होंगे, लेकिन कई वीडियो ऐसे होते हैं जो आपके रोंगटे खड़े कर देते है। ऐसा ही एक वीडियो सामने आया हैं जो आपको हिलाकर रख देगा। महाराष्ट्र के मुंबई के गोरेगांव इलाके का यह वीडियो बताया जा रहा हैं। यहां अनमोल टॉवर बिल्डिंग की लिफ्ट के अंदर अचानक जोरदार विस्फोट हुआ, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। यह पूरी घटना लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

क्या हुआ था
जांच में पता चला है कि यह धमाका हाइड्रोजन गैस से भरे गुब्बारों के फटने की वजह से हुआ। हाइड्रोजन गैस अत्यधिक ज्वलनशील होती है, इसलिए बंद जगह में इसकी मौजूदगी बेहद खतरनाक मानी जाती है।

कैसे हुआ हादसा?
यह घटना 2 फरवरी की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में साफ दिख रहा है कि एक युवती सूटकेस लेकर पहले लिफ्ट में प्रवेश करती है। उसके ठीक पीछे एक व्यक्ति बड़े पॉलीथीन बैग में गुब्बारों का बड़ा गुच्छा लेकर अंदर आता है। युवती उसे जगह देते हुए लिफ्ट के एक तरफ खड़ी हो जाती है। युवक जैसे ही लिफ्ट के कोने में खड़ा होने लगता है, तभी अचानक गुब्बारों में जोरदार धमाका हो जाता है। धमाके के साथ ही आग की ऊंची लपटें उठती हैं और पूरा लिफ्ट का अंदरूनी हिस्सा धुएं और आग से भर जाता है। वीडियो में यह भी दिखता है कि उसी समय एक और व्यक्ति लिफ्ट में प्रवेश कर रहा था। विस्फोट होते ही तीनों लोग घबराकर जान बचाने के लिए तेजी से लिफ्ट से बाहर भागते हैं।

pc- punjabkesari.in

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.