Relationship Advice: रिलेशनशिप में रेड फ्लैग कब आता है? ये पांच आदतें हैं संकेत
TV9 Bharatvarsh February 06, 2026 01:42 AM

Relationship Advice: हर रिश्ता भरोसे, अंडरस्टैंडिंग और भावनाओं की सुरक्षा पर टिका होता है. शुरुआत में तो सब कुछ बहुत खूबसूरत लगता है. हम अक्सर अपने पार्टनर की अच्छी बातों पर ध्यान देते हैं और छोटी-मोटी कमियों को नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन समय के साथ कुछ ऐसी आदतें और व्यवहार सामने आने लगते हैं जो धीरे-धीरे दिल में एक उलझन पैदा करते हैं. यही वो संकेत होते हैं जिन्हें आज की भाषा में रेड फ्लैग कहा जाता है. यानी ऐसे संकेत, जो बताते हैं कि रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है.

लेकिन समस्या यही है कि, ये रेड फ्लैग धीरे-धीरे ही नजर आते हैं. जब तक रिश्ते में बहुत कुछ खराब हो चुका होता है. अगर समय रहते इन आदतों को नहीं बदला जाए तो रिश्ता खत्म होने की नौबत भी आ सकती है. ऐसे में चलिए इस आर्टिकल में जानते हैं कि रिलेशनशिप में रैड फ्लैग कब आता है और इन्हें किन संकेतों के जरिए पहचान सकते हैं.

ये भी पढ़ें: Propose Day Gift Ideas: रिंग या गुलाब नहींये गिफ्ट देकर करें प्रपोज, Yes होगा जवाब !

जब सम्मान कम होने लगे

रिलेशनशिप में एक दूसरे को सम्मान देना बहुत जरूरी होता है. चाहे सामने वाली की बातों का हो या फिर उनकी भावनाओं का. लेकिन अगर कुछ समय के बाद आपका पार्टनर आपकी बातों, फिलिंग्स या फिर विचार का सम्मान नहीं कर रहा है तो इसका मतलब यही है कि रिश्ते में सबकुछ ठीक नहीं है. इसे लेकर आपको अपने पार्टनर से बात करनी चाहिए और चीजों को समझना चाहिए.

कंट्रोल करने की कोशिश करे

किसी भी रिश्ते में आजादी बहुत मायने रखती है. अगर आपका पार्टनर तय करने लगे कि आप किससे मिलें, क्या पहनें, कहां जाएं या किससे बात करें…तो यह प्यार नहीं, कंट्रोल है. शुरुआत में तो यह केयर जैसा लग सकता है, लेकिन असल में यह आपकी आज़ादी कम करने की कोशिश होती है. लंबे समय के लिए कंट्रोलिंग इंसान के साथ रहना मुश्किल हो सकता है.

बार-बार झूठ पकड़ में आना

कोई भी रिश्ता भरोसा पर ही टिका होता है. ऐसे में अगर भरोसा टूट जाए तो साथ रहना मुश्किल हो जाता है. वहीं, अगर कुछ समय के बाद अगर पार्टनर अक्सर बातें छुपाता है, कहानी बदलता है या सच छुपाने की कोशिश करता है लेकिन आप हर बार उनका झूठ पकड़ लेते हैं, तो ये रैड फ्लैग का सबसे बड़ा संकेत है.

बात-बात पर गुस्सा आना

गुस्सा आना स्वाभाविक है. लेकिन अगर रिश्ते की शुरुआत में सामने वाला कम गुस्सा करता था. लेकिन धीरे-धीरे उनका गुस्सा बढ़ रहा है और वो गुस्से में आपका अपमान कर रहे हैं तो ये रेड फ्लैग है. सबसे बड़ी बात है गुस्से में सामने वाला आपको कैसा ट्रीट कर रहा है. यानी अगर पार्टनर गुस्से में आपको गाली दे रहा है, चरित्र पर उंगली उठा रहा है या फिर आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहा है तो ये रेड फ्लैग है.

आपको ही हर बात का दोषी ठहराना

हर लड़ाई में अगर गलती आपकी ही निकलती है, आपकी भावनाएं ड्रामा कहलाती हैं, और सामने वाला कभी माफी नहीं मांगता . तो ये गैसलाइटिंग जैसा व्यवहार हो सकता है. ऐसे रिश्ते में इंसान धीरे-धीरे खुद पर ही शक करने लगता है. ऐसे में दो लोगों का साथ रहना मुश्किल हो जाता है और रिश्ता टूट भी सकता है.

ये भी पढ़ें : Vitamin B12 in Body: नसों में ताकत, घने बालबी12 की कमी होगी दूर!खा लें ये शाकाहारी चीजें

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.