झारखंडः गिरिडीह गैंगरेप मामले में चार नाबालिगों सहित आठ आरोपियों को पकड़ा
Indias News Hindi February 06, 2026 03:43 AM

गिरिडीह, 5 फरवरी . Jharkhand के गिरिडीह जिले में 25 जनवरी को दो आदिवासी नाबालिगों के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में Police ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि इस मामले में चार अन्य किशोरों को निरुद्ध किया गया है.

Police अधीक्षक डॉ बिमल कुमार ने Thursday को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि वारदात की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम का गठन किया गया था, जिसने तकनीकी साक्ष्यों पर तफ्तीश करते हुए हरलाडीह ओपी क्षेत्र के मंझलाडीह गांव निवासी राजेश मुर्मू (26) एवं रविलाल टुडू (23) और धनबाद जिले के मनियाडीह थाना क्षेत्र के मछियारा गांव निवासी संजय टुडू (21) और सोहन टुडू (23) को गिरफ्तार किया.

इसके अलावा, घटना की साजिश में शामिल चार किशोरों को जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत निरुद्ध किया गया है. वारदात के बाद पीड़िताओं ने Police को सूचना दी थी, लेकिन अंधेरा होने के कारण वे प्रारंभिक तौर पर आरोपियों की स्पष्ट पहचान नहीं कर सकीं. इस चुनौतीपूर्ण स्थिति में डुमरी एसडीपीओ सुमित कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया, जिसमें दो प्रशिक्षु डीएसपी समेत कई थानों के अनुभवी और महिला Police पदाधिकारियों को शामिल किया गया.

जांच टीम ने घटनास्थल, आसपास के क्षेत्रों और मेला स्थल तक हर पहलू की गहन पड़ताल की. जांच के दौरान महिला Policeकर्मियों ने पीड़िताओं से संवाद बनाया, जिससे महत्वपूर्ण सुराग सामने आए. इसी क्रम में यह तथ्य उजागर हुआ कि घटना से पहले पीड़िताओं में से एक की मुलाकात उसके पूर्व प्रेमी से हुई थी. तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर Police उस लड़के तक पहुंची, जो नाबालिग पाया गया.

बाल संरक्षण विभाग की मौजूदगी में की गई पूछताछ में किशोर ने स्वीकार किया कि उसके कहने पर आठ युवकों और किशोरों ने मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया. इस जानकारी के आधार पर Police ने चार वयस्क आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि चार किशोरों को निरुद्ध किया गया. एसपी डॉ. बिमल कुमार ने कहा कि यह गिरफ्तारी न्याय की दिशा में एक अहम कदम है और Police यह सुनिश्चित करेगी कि इस मामले में शामिल सभी दोषियों के खिलाफ कानून के अनुसार कड़ी कार्रवाई हो. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि पीड़िताओं की सुरक्षा और गोपनीयता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है.

एसएनसी/एएमटी

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.