भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय ने देश का पहला सहकारी राइड हेलिंग ऐप भारत टैक्सी लॉन्च कर दिया है. इस ऐप को 5 जनवरी को गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने लाॅन्च किया. वहीं यह ऐप सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड की ओर से चलाया जा रहा है. अभी तक यह दिल्ली एनसीआर सहित कई राज्यों में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चल रहा था. लेकिन इसे पूरी तरह लॉन्च कर दिया गया है. इसके बाद अब अगर कोई व्यक्ति भारत टैक्सी सर्विस में खुद की कार चलना चाहता है तो वह भी आसान हो गया है. दरअसल सहकारिता मंत्रालय के तहत शुरू की गई भारत टैक्सी सेवा ड्राइवर को सिर्फ चालक नहीं बल्कि मालिक की भूमिका में रखती है. ऐसे में चलिए अब आपको बताते हैं कि खुद की कार भारत टैक्सी सर्विस में चलना चाहते हैं तो कैसे रजिस्ट्रेशन करना होगा.
क्या है भारत टैक्सी?
भारत टैक्सी का संचालन सहकार टैक्सी कोऑपरेटिव लिमिटेड की ओर से किया जा रहा है यह संस्था मल्टी स्टेट कोऑपरेटिव सोसाइटी एक्ट 2002 के तहत रजिस्टर है. इसकी स्थापना 6 जून 2025 को की गई थी. इसका मकसद सहकारी मॉडल के जरिए रोजगार के अवसर बढ़ाना, सामाजिक सुरक्षा देना और जमीनी स्तर पर आर्थिक भागीदारी को मजबूत करना है. वहीं इस प्लेटफार्म पर ड्राइवर को सारथी कहा जाता है और पूरी व्यवस्था का केंद्र वही होते हैं.
भारत टैक्सी ऐप पर ड्राइवर ही मालिक और कमीशन भी जीरो
भारत टैक्सी पूरी तरह सहकारी मॉडल पर आधारित है, इसमें ड्राइवर ही कोओनर होते हैं और कमाई का सीधा फायदा उन्हें मिलता है. यहां 0 प्रतिशत कमीशन दिया जाता है. ड्राइवर को सिर्फ एक फ्लैट 30 रुपये प्रतिदिन का एक्सेस शुल्क देना होता है, जबकि ऑटो चालकों के लिए यह शुल्क 18 रुपये हैं. इससे ड्राइवर को प्राइवेट एग्रीगेटर की तुलना में ज्यादा कमाई का मौका मिलता है. इसके अलावा भारत टैक्सी सिर्फ राइड प्लेटफार्म नहीं, बल्कि इसमें ड्राइवर की सुरक्षा का भी खास ध्यान रखा गया है. भारत टैक्सी के सारथियों को 5 लाख का पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस, 5 लाख का फैमिली हेल्थ इंश्योरेंस, रिटायरमेंट सेविंग्स और ड्राइवर का सपोर्ट सिस्टम जैसे सुविधा दी जाती है. इसके अलावा इमरजेंसी में त्वरित सहायता और वेरीफाइड राइड डाटा की सुविधा भी मौजूद है.
भारत टैक्सी ऐप में खुद की कार का रजिस्ट्रेशन कैसे करें?
सिर्फ सस्ती कैब बुक नहीं करेगा Bharat Taxi App, मेट्रो टिकट भी होंगे बुक, जानें इसके सभी फीचर्स