LIVE: नहीं थमा हंगामा, लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित
Webdunia Hindi February 06, 2026 09:44 PM

Latest News Today Live Updates in Hindi: संसद के दोनों सदनों में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच टकराव थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। भारी हंगामे की वजह से लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित। पल पल की जानकारी...
-पश्चिम एशिया में तनाव के बीच पूरी दुनिया की नजर ओमान में अमेरिका और ईरान के बीच शुक्रवार को होने वाली वार्ता पर है।

-संसद में आज से शुरू होगी बजट पर चर्चा, लोकसभा और राज्यसभा में आज भी हंगामे के आसार।

-रिजर्व बैंक आज मौद्रिक नीति का ऐलान करेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के साथ परीक्षा पर चर्चा करेंगे। कार्यक्रम के लिए 4.5 करोड़ से अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है। कप्तान स्मृति मंधाना (87)और जॉर्जिया वॉल (79) की आतिशी अर्धशतकीय पारियों की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने गुरुवार को फाइनल मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को दो गेंदें शेष रहते छह विकेट से हराकर महिला प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 का खिताब अपने नाम किया। यह आरसीबी ने दूसरी बार यह खिताब जीता है। ALSO READ: जेमीमा की पारी पर भारी मंधाना की पारी, बैंगलूरू ने 6 विकेट से दिल्ली को हराकर जीता दूसरा WPL खिताबप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत छात्रों से चर्चा की। उन्होंने परीक्षा की तैयारी में जुटे छात्रों को मंत्र देते हुए कहा कि पढ़िए, लिखिए, तनाव मत लिजिए।

परीक्षा पर चर्चा के दौरान पीएम मोदी ने छात्रों से कहा, एक तरफ झुकोगे तो गिरोगे। बिना अध्ययन के कोई स्किल काम नहीं आती। आधी अधूरी शिक्षा से सफलता नहीं। अपने आपको सिमित नहीं करना है। रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने रेपो दर में कोई बदलाव नहीं किया है। रेपो दर 5.25 फीसदी पर बरकरार। रिर्जव बैंक के अनुसार, भारतीय अर्थव्यवस्था जुझारू बनी हुई है। RBI ने दिसंबर 2025 में रेपो दर को घटाया था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि अभी मेरे जन्मदिन पर 17 सितंबर को एक नेता ने फोन किया और कहा कि आपके 75 साल हो गए, तो मैंने उसे कहा कि 25 अभी बाकी हैं। मैं बीते हुए को नहीं, बल्कि बचे हुए को गिनता हूं।

उन्होंने कहा कि हर चीज में संतुलन होना चाहिए। एक तरफ झुकोगे तो गिरोगे ही गिरोगे। 2 प्रकार के स्किल हैं। एक है लाइफ स्किल और दूसरा प्रोफेश्नल स्किल। उसमें भी कोई मुझसे पूछेगा कि किसी पर ध्यान देना चाहिए, मैं कहूंगा कि दोनों पर ध्यान देना चाहिए। बिना अध्ययन और ऑब्जरवेशन किए और बिना ज्ञान प्रयुक्त किए कोई भी स्किल आ सकता है क्या? स्किल की शुरुआत तो ज्ञान से ही होती है, उसका महत्व कम नहीं है।

-भारी हंगामे की वजह से लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित।
-कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा 'झूठी बातों को दोहराना (प्रधानमंत्री) उनका हमेशा एक काम रहा है...97 मिनट के भाषण में प्रधानमंत्री ने कुछ नई बात नहीं कही और हमने जो राष्ट्रपति के अभिभाषण पर विचार रखे थे, उन्होंने उसपर एक भी जवाब नहीं दिया। वो सिर्फ 100 साल, 75 साल की बात करते रहे...हमें जनरल नरवणे (रिटायर्ड) की पब्लिश हुई किताब मिल गई लेकिन उन्हें यह कैसे नहीं मिली? रक्षा मंत्री यह कैसे कह सकते हैं कि किताब पब्लिश नहीं हुई है?'
© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.