मिर्जापुर, 6 फरवरी . उत्तर प्रदेश Government में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने Friday को देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस पर निशाना साधा. उन्होंने पार्टी के राष्ट्र विरोधी कार्य में लिप्त होने का गंभीर आरोप लगाया.
मंत्री स्वतंत्र देव सिंह मिर्जापुर में नेशनल कॉन्वेंट स्कूल के 41वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए. कार्यक्रम के बाद उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए संसद द्वार में Lok Sabha के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और Union Minister रवनीत सिंह बिट्टू के बीच हुई तीखी नोकझोंक को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा.
स्वतंत्र देव सिंह ने कहा, “कांग्रेस देश की आजादी से लेकर आज तक गंभीर नहीं है. अगर कोई चाय बेचने वाला Prime Minister बना तो वो गांव, गरीब और किसानों के बारे में सोचते हैं. आज देश में सड़कों का जाल बिछ रहा है, नए एयरपोर्ट और इंटरनेशनल एयरपोर्ट बन रहे हैं. जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटा. उत्तर प्रदेश में राम मंदिर का निर्माण हुआ है. देश के अंदर जो भी समस्या थी, सभी का समाधान हुआ. गरीब और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति का मान-सम्मान हो रहा है.”
उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, “कांग्रेस ने हमेशा विरोध किया. कभी नक्सलवाद, कभी आतंकवाद का समर्थन किया. कांग्रेस हमेशा राष्ट्रविरोधी कार्य में लिप्त रही है. यही कारण है कि देश के लोगों ने कांग्रेस पार्टी को नकार दिया है. आज के समय में कांग्रेस कहीं है भी नहीं, तब भी वे उछल रही है.”
उन्होंने यूपी Government की तारीफ करते हुए कहा, “उत्तर प्रदेश पूरे देश को दिशा देता है. उत्तर प्रदेश के वासी देश को Prime Minister देते हैं, ऋषि मुनि और उद्योगपति देते हैं. उत्तर प्रदेश में न क्षेत्रवाद है, न जातिवाद और न ही परिवारवाद है. सभी लोग हिंदुस्तान और पूरी दुनिया से आए लोगों का सम्मान करते हैं. इसी का परिणाम दिव्य और भव्य महाकुंभ रहा. श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में रिकॉर्ड श्रद्धालुओं की संख्या रही है. उत्तर प्रदेश में सबसे अधिक पर्यटक आते हैं.”
–
एससीएच/डीकेपी