Happy Rose Day Wisehs: लव पार्टनर को गुलाब देते वक्त कहें ये प्यार भरी लाइनें, चेहरे पर छा जाएगी हया की लाली
TV9 Bharatvarsh February 07, 2026 04:42 AM

वैलेंटाइन का फर्स्ट डे 7 फरवरी को रोज डे के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है. ये प्यार भरी भावनाओं को शेयर करने का एक खूबसूरत दिन है, रिश्तों में नई ताजगी भर देता है. इस दिन गुलाब देकर लोग अपने पार्टनर से प्यार का इजहार करते हैं तो वहीं आप किसी को भी गुलाब दे सकते हैं. जैसे अगर आप अपनी मां को वैलेंटाइन बना रहे हैं तो उनको गुलाब दे सकते हैं. दोस्त को गुलाब दिया जा सकता है और अगर किसी के लिए प्यार की भावनाएं हैं तो आप उनको भी गुलाब देकर प्यार जता सकते हैं, लेकिन सिर्फ गुलाब देने की बजाय अगर आप उनसे कुछ प्यार भरी लाइने भी कहेंगे तो उन्हें और भी स्पेशल फील होगा.

रोज डे प्यार, दोस्ती और अपनेपन को दिखाने के एक बेहतरीन मौका होता है, इसलिए लोग अपने किसी सबसे प्यारे इंसान को गुलाब देकर बिना शब्दों के दिल की बात कहने की कोशिश करते हैं, लेकिन अगर भावनाओं में शब्दों का जादू घुल जाए तो किसी के लिए भी वो पल यादगार बन सकता है और रिश्ता और भी मजबूत हो जाता है. तो चलिए देख लेते हैं रोज डे के कुछ कोट्स.

रोज डे की विशेज

गुलाब की तरह तुम भी मेरी ज़िंदगी में महकाते हो…एक ही चाहत है मेरी तुम हमेशा मुस्कुराते रहो, हैप्पी रोज डे!

दोस्ती हो या प्यार…फूल का रंग सब कह देता है, इस सुर्ख गुलाब में है मेरे प्यार का ढेर सारा रंग. हैप्पी रोज डे!

ढेर सारा प्यार,लबों पर बस तुम्हारा नाम…मुस्कुराहट तुम्हारी जैसे लाल गुलाब. हैप्पी रोज डे!

ये गुलाब तेरे नाम, क्योंकि तू है सबसे खास, हर दिन मेरे लिए रोज़ डे है, अगर तुम हो साथ…हैप्पी रोज डे!

तुम्हारी मुस्कुराहट जैसे की पंखुड़ी गुलाब की, जिसे देख जिंदगी में आ जाती है बहार..हैप्पी रोज डे!

ये तो सिर्फ गुलाब है जो बस कुछ दिन महकता है, मेरे लिए सदाबहार फूल हो तुम, जिससे महकती है मेरी जिंदगी. हैप्पी रोज डे माई डियर!

हर गुलाब की खुशबू में तेरा एहसास है, दूर रहकर भी लगता है तू हर पल मेरे साथ है. हैप्पी रोज़ डे!

ये सिर्फ गुलाब के फूल नहीं, मेरे दिल के हैं अरमान , जिनको बिखरने न देना मेरी जान…हैप्पी रोज़ डे!

तुम्हारी मुस्कान है इतनी खूबसूरत…कि गुलाब भी लगता है फीका, फिर भी पेश है खिदमत में ये छोटा सा तोहफा, हैप्पी रोज डे!

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.