Mohammed Siraj (Image Credit- Twitter X)
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने से ठीक एक दिन पहले भारतीय टीम में अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज की एंट्री हो गई है। सिराज टीम इंडिया में चोटिल हर्षित राणा को रिप्लेस करेंगे, जिन्हें घुटने की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है।
बीसीसीआई ने एक आधिकारिक प्रेस रिलीज के माध्यम से कहा- टीम इंडिया के तेज गेंदबाज हर्षित राणा 4 फरवरी, 2026 को नवी मुंबई में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वार्म-अप मैच के दौरान घुटने में चोट लगने के कारण आगामी आईसीसी पुरुष टी20 विश्व कप 2026 से बाहर हो गए हैं। विशेषज्ञ से परामर्श और स्कैन के बाद, बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने उन्हें टूर्नामेंट में खेलने के लिए अयोग्य घोषित कर दिया है। टीम प्रबंधन उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता है।
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत का अपडेट स्क्वाॅडसूर्यकुमार यादव ( कप्तान), अक्षर पटेल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज
खैर, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जब साल 2024 में भारतीय टीम ने रोहित शर्मा की कप्तानी में दूसरी बार आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप जीता था, तो उस विनिंग टीम का मोहम्मद सिराज हिस्सा रह चुके हैं। सिराज के अनुभव को देखते हुए वह आगामी टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की तेज गेंदबाजी के अहम सदस्य बन जाते हैं।
भारत का पहला मैच यूएसए सेदूसरी ओर, 7 फरवरी से भारत और श्रीलंका की मेजबानी में आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो रही है। भारत का पहला मैच यूएसए के खिलाफ मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले मुकाबले में मैन इन ब्लू जीत हासिल कर, टूर्नामेंट में शानदार अंदाज में शुरुआत करना चाहेगी। बता दें इस बार टी20 वर्ल्ड कप में कुल 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं।