Rose Day Celebration Tips: क्यों मनाया जाता है Rose Day, किसे कौन सा गुलाब देना चाहिए ? हर एक का जानें मतलब
TV9 Bharatvarsh February 07, 2026 01:43 PM

वैलेंटाइन वीक की शुरुआत गुलाब के साथ होती है क्योंकि इसके पहले दिन Rose Day के रूप में मनाया जाता है. प्यार के इस हफ्ते के आखिर दिन यानी 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे सेलिब्रेट किया जाता है. बीच में प्रपोज डे, चॉकलेट डे, टेडी डे, प्रॉमिस डे, हग डे, किस डे आते हैं. अपनी फीलिंग्स को शेयर करने के लिए इस दिन एक-दूसरे को गुलाब दिया जाता है. पर क्या आप जानते हैं कि आखिर रोज क्यों की शुरुआत क्यों हुई. साथ ही किस गुलाब का कौन सा मतलब होता है. दरअसल, लोग लाल गुलाब ही नहीं सफेद, पीला और दूसरे रंग के गुलाब भी एक-दूसरे को देते हैं.

दरअसल, हर कलर का गुलाब अलग-अलग फीलिंग्स को शेयर करने का मौका देता है. वैसे तो ये दिन प्यार करने वाले कपल्स के लिए बेहद खास होता है लेकिन कोई भी इस दिन को अपनी खुशी के लिए मना सकता है. चलिए आपको बताते हैं इससे जुड़ी कुछ जरूरी बाते हैं और हर रंग के गुलाब के अलग-अलग मतलब.

क्यों मनाया जाता है रोज डे । Why Rose Day is Celebrated

रोज डे से कोई धार्मिक या सांस्कृतिक परंपरा नहीं जुड़ी है लेकिन ऐसा माना जाता है कि इस दिन से रोमन मान्यताएं जुड़ी हुई हैं. रोमन में गुलाब का वीनस से कनेक्शन था लेकिन ग्रीक कहानियों में इसे एफ्रोडाइट से कनेक्ट किया गया था. विक्टोरियन दौर में एक-दूसरे को गुलाब देने के तरीके को फ्लोरियोग्राफी कहा जाता था. इस दौर में कपल्स अपनी फीलिंग्स को शेयर कनरे के लिए गुलाब का आदान-प्रदान किया करते हैं. वैसे पुराने समय में लोग अपनी फीलिंग को कहने से बचते थे और वे गुलाब देकर इसका इजहार करते थे. अलग-अलग गुलाब का हर रिश्ते से अपना कनेक्शन था.

रोज डे का भारत से भी नाता रहा है. कहा जाता है कि मुगल बादशाह जहांगीर की बेगम नूरजहां को लाल गुलाब काफी पसंद था. बादशाह अपनी पत्नी को खुश करने के लिए ढेर सारे गुलाब भेजा करते थे.

किस रंग के गुलाब का क्या मतलब?

लाल गुलाब- लाल रंग रोमांटिक या रोमांस का प्रतीक माना जाता है. इसलिए कपल्स या प्रेमी एक-दूसरे को लाल गुलाब देते हैं. वैलेंटाइन वीक में पार्टनर के सामने प्यार का इजहार करना हो तो लाल गुलाब दिया जाता है. बिना कुछ कहे दिल की बात कहने के लिए इस तरीके को आजमाना बेस्ट है.

सफेद गुलाब- इस रंग का गुलाब प्यार के साथ-साथ प्यार का प्रतीक है. ये सम्मान और पवित्रता को दर्शाता है. इसे कोई भी किसी को दे सकता है.

नारंगी गुलाब- ये लाइक करने की फीलिंग्स को जाहिर करने के लिए दिए जाने वाला गुलाब है. अगर आप किसी को पसंद करते हैं और ये फीलिंग जाहिर करना चाहते हैं तो उसे नारंगी फूल दें. वैसे इसे शक्ति और हैप्पीनेस का सिंबल भी माना जाता है. उन्हें भी नारंगी गुलाब दिया जा सकता है जो किसी की मदद करते हैं.

पीला गुलाब- ये गुलाब दोस्ती का प्रतीक है. रोज डे वाले दिन दोस्त एक-दूसरे को पीला गुलाब देकर उनकी लाइफ में हमेशा हैप्पीनेस बनी रहे ये विश करते हैं. ये गुलाब उन्हें दिया जाता है जो सबसे खास दोस्त हो या कोई किसी को अपना दोस्त बनाना चाहता हो.

पीच गुलाब- ऐसा माना जाता है कि ये गुलाब महिलाओं या लड़कियों को बहुत पसंद होता है. ये सादगी, विनम्रता, ईमानदारी और दया का प्रतीक है. किसी भी रिश्ते की नींव विश्वास भी होता है और ईमानदारी दिखाने के लिए पीच कलर का रोज दिया जाता है.

नीला गुलाब- रोज डे पर कुछ लोग एक-दूसरे को नीला गुलाब भी देते हैं जो संवेदनशीलता और इमोशन्स का सिंबल है. इस रंग के जरिए दो लोग अपनी फीलिंग्स को एक-दूसरे के साथ बेहतर तरीके से शेयर कर पाते हैं.

गुलाबी गुलाब- इस कलर का गुलाब प्रशंसा, केयर और रिलेशन में मिठास का प्रतीक है. इसे क्रश, नई शुरुआत और थैंक्यू कहने के लिए भी दिया जाता है. वैसे कपल एक-दूसरे की ग्रेस और एलिगेंस की तारीफ करना चाहे तो भी गुलाबी गुलाब दे सकते हैं.

काला गुलाब- रोज डे के मौके पर कुछ लोग एक-दूसरे को ब्लैक रोज भी देते हैं. ये फेयरवेल, अंत और बड़े बदलाव के लिए दिया जाता है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.